संत माइकल पर्व पर संत महादुत मिखाइल ने समाजजनों को बुराइयों से दूर रहकर पुण्य कार्य करने की दी नसीहत

- Advertisement -

रितेश गुप्ता, थांदला
शहर से 10 किमी दूर झापादरा गांव में संत माइकल का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मिस्सा पूजा समारोह के मुख्य याजक फादर पीटर कटारा थे एवं मुख्य प्रवचक फादर थॉमस डिसूजा थे। उन्होंने अपने प्रवचन में कहा कि हमें हमेशा अंधकार की शक्तियों से दूर रहना चाहिये। संत महादूत मिखाएल हमें असत्य से सत्य अशांति से शांति इष्र्या से प्रेम की ओर ले जाता है। हमें उसकी मध्यस्था द्वारा ईश्वर से प्रार्थना करना चाहिए जिससे हम बुराइयों से दूर रह सकें। मिस्सा पूजा में फादर पॉल निनामा झाबुआ, डिनेरी के डीन फादर जेरोम तिर्की, फादर थॉमस डिसूजा, फादर पीटर कटारा, पल्ली पुरोहित फादर अनिल केरकेट्टा व सहायक पल्ली पुरोहित ने भाग लिया इससे पूर्व जुलूस पुराने गिरजाघर से स्कूल प्रांगण तक आया जिसमें युवाओं द्वारा नृत्य में भाग लिया। अतिथियों का स्वागत पल्ली पुरोहित फादर अनिल केरकेट्टा व स्थानीय पालिवासियों ने किया। पर्व में बड़ी संख्या में पल्लीवासियों का सहयोग रहा जिसमे मास्टर पायस निनामा, सुधीर निनामा, सुभाष भूरिया, वेस्ता मुणिया, अनिल निनामा के अलावा सिस्टर्स स्कूल स्टाफ युवाओं तथा माता मारिया समिति ने भरपूर सहयोग दिया।