स्व:बाबूलाल चौहान की धर्मपत्नी कांन्ताबाई चौहान का निधन,  दी श्रद्धांजलि

- Advertisement -

झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट  _

स्वःबाबूलालचौहान की धर्मपत्नी व पार्षद आनंद चौहान की माताजी स्वः कांन्ताबाई चौहान (उम्र 79 )का लम्बी बीमारी के चलते निधन हो गया।उनके निधन पर क्षेत्र मे शोक की लहर छा गई ,सम्पूर्ण क्षेत्रवासीयो ने गहरा दुख व्यक्त कर श्रध्दांजलि दी।अंतिम यात्रा उनके गृह थांदला से निकाली गई।व अंतिम संस्कार पदमावती तट पर किया गया।रमेशचंद्र चौहान,चन्द्रकान्त चौहान, अशोक चौहान, दिलीप चौहान,पंकज चौहान,राजेश चौहान, अनुराग चौहान,अरविंद चौहान,नीरज चौहान आदि परिवार के सदस्य ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

सांसद भूरिया व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने शोक व्यक्त किया

क्षेत्र के लोकप्रिय नेता स्वः बाबूलाल चौहान की धर्मपत्नी कांन्ताबाई चौहान के निधन पर सांसद कांतिलाल भूरिया ने शोक संवेदना व्यक्त कर कहा कि ईश्वर मृत आत्मा को शांति प्रदान करे व दुख की इस घड़ी मे ईश्वर उनके परिवार को ढाढ़स व सांत्वना प्रदान करे।जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरिया,न प अध्यक्ष बंटी डामोर,मंडी उपाध्यक्ष गणराज आचार्य ,डॉ विक्रांत भूरिया,पूर्व विधायक वीरसिंह भूरिया,जनपद अध्यक्ष गेंदाल डामोर,समाज सेवी ओम प्रकाश भट्ट, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नगीन शाहजी,वरिष्ठ भाजपा नेता विश्वास सोनी,वरिष्ठ नेता नारायण भट्ट,पूर्व जियोस सदस्य जितेंद्र घोड़ावत,सांसद प्रतिनिधी गुरूप्रसाद अरोरा,नपं उपाध्यक्ष मनीष बघेल,नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मण राठौर,प्रशांत उपाध्याय ,गोलू उपाध्याय, असगर पटवारी,राजल राजेश जैन,कादर शेख, कमालुदीन शेख,ब्लाॅक कांग्रेस प्रवक्ता विकास रावत,यतीश छिपानी,सैयद मोईनुदीन खाॅन,शहर अध्यक्ष राजेश फौजदार डामोर, अक्षय भट्ट,कालूसिह नलवाया,युवा नेता जसवंत भाबोर,चेनसिंग डामोर,रमेश भटेवरा,शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष महेन्द्र नागर,सुधीर भाबोर,जितेंद्र धामन,सरपंच रालु वसुनिया,हरिश पंचाल,श्रीमंत अरोरा चिराग लुनावत, राकेश सोनी ,अनिल भंसाली, मयूर तलेरा ,मनीष जैन, राकेश तलेरा ,अजय सेठिया, सहित कांग्रेस के विभिन्न मोर्चा संगठन के पदाधिकारीयो ने अंतिम यात्रा में सम्मिलित होकर शोक व्यक्त किया व श्रद्धांजलि दी।