झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
पेटलावद रोड स्थिति शनि मंदिर पर शनि जयंती के अवसर कई धार्मिक आयोजन किए गए। मंदिर पुजारी चिंटूदास बैरागी ने बताया कि प्रात: शनिदेव का महाभिषेक नरेंद्र एवं राजेश राठौड़ द्वारा किया गया। जिसके पश्चार यज्ञ अनुष्ठान किया गया जिसके यजमान राठौड़ समाज अध्यक्ष भगीरथ राठौड़, दशरथ राठौड़ एवं मोतीलाल राठौड़ द्वारा सपत्नीक किया गया। हवनात्मक पूर्णाहुति के उपरान्त शनिदेव की महाआरती एवं छप्पन भोग का आयोजन किया गया। अवसर पर दिनेश सोलंकी, पंकज पालरेचा, माणकलाल जैन समेत बड़ी सख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। पूजन विधि पंडित द्वारिका प्रसाद शर्मा एवं प.जितेन्द्र पाठक द्वारा संपन्न करवाई गई। संध्या के समय स्थानीय भजन मंडली द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई। देर रात तक शनि भक्तों का मंदिर दर्शन के लिए तांता लगा रहा।
Trending
- सीएम डॉ. मोहन यादव ने कई अहम फैसलों पर लगाई मुहर, 42 हजार 490 करोड़ रुपये से होगा राज्य का विकास
- MP ITI एडमिशन 2026: ‘पहले आओ पहले पाओ’ राउंड शुरू, 22 सितंबर तक कर सकेंगे चॉइस फिलिंग
- शासकीय भूमि पर अवैध खनन, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग
- गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा का भव्य आगमन किया, गांव में कई जगह विराजे गणपति बप्पा
- राणापुर में पर्यूषण महापर्व की धूम: संवत्सरी पर की क्षमायाचना, तीन तपस्वियों की तपस्या जारी
- उबलड़ में बकरियों के बच्चों को बचाने नाले में उतरी महिलाएं, तेज बहाव में फंसी
- विकास के दावों की पोल: ग्राम जवानिया में उफनते नाले से गुजरने को मजबूर अंतिम यात्रा
- पेटलावद में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापना के लिए हुआ भूमि पूजन
- देवताओं में प्रथम पूज्य गौरीसुत रिद्धि सिद्धि के दाता श्री गणेश जी की स्थापना हुई
- माटी की गणेश प्रतिमा बनाने का दिया प्रशिक्षण, विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश