विश्व आयुर्वेद परिषद् की कार्यकारिणी गठित, डॉ. बाबू राठौड़ अध्यक्ष मनोनीत

- Advertisement -

रितेश गुप्ता, थांदला
 विश्व आयुर्वेद परिषद् मध्यप्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष डॉ रामप्रतापसिंह राजपूत एवं जिला आयुष अधिकारी झाबुआ व विश्व आयुर्वेद परिषद् के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ रमेश भायल के निर्देशन में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमे जिले के सदस्य आयुर्वेद चिकित्सकगण उपस्थित रहे। जिला संयोजक डॉ प्रवेश उपाध्याय आयुर्वेद चिकित्साधिकारी की उपस्थिति में बावड़ी मंदिर थांदला, परिसर में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी गठित करते हुए, डॉ बाबु राठौड़ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी उमरकोट को अध्यक्ष बनाया गया। उपाध्यक्ष डॉ कमलेश खतेड़िया थांदला एवं डॉ पार्वती रावत पारा, सचिव डॉ प्रीतम चंगोड़ रजला , सहसचिव डॉ नरवर डामोर, कोषाध्यक्ष डॉ दीपेश कठौता झाबुआ, एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ राजेश चंगोड़ कुंदनपुर , डॉ भावेश कटारा मेघनगर, डॉ नीलिमा भिड़े झाबुआ, डॉ सुनीता खराड़ी ढेकल बड़ी को निर्वाचित किया गया। जिले के समस्त आयुर्वेद चिकित्सकों द्वारा पदाधिकारियों का पुष्पमाला से स्वागत कर अभिनन्दन किया गया। जिला संयोजक डॉ प्रवेश उपाध्याय ने बताया कि विश्व आयुर्वेद परिषद् के माध्यम से झाबुआ जिले में जगह जगह स्वास्थ संगोष्टि का निःशुल्क आयोजन किया जायेगा एवं समय समय पर आयुर्वेद कौशलम् कार्यशाला का आयोजन कर जनमानस को चिकित्सा क्षेत्र में लाभान्वित करने का कार्य किया जायेगा।