विकासखंड स्तरीय चित्रकला व रंगोली प्रतियोगिता में अनीषा प्रथम

- Advertisement -

रितेश गुप्ता, थांदला

मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत शासकीय बालक उच्चतर उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय थांदला पर विकासखंड स्तरीय रंगोली तथा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बालक व बालिकाओं ने भाग लिया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनीषा कटारा व द्वितीय स्थान लक्ष्मी रावत व अरविंद वसुनिया तथा तृतीय स्थान रानू निनामा ने प्राप्त किया तथा चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान संदीप पाटीदार तथा द्वितीय स्थान प्रीति धुर्वे व लक्ष्मी भाबर ने तथा तृतीय स्थान नवेश खोखर ने प्राप्त किया। निर्णायक समिति में रंगोली प्रतियोगिता में अर्पिता गौड़, प्रियंका गावड़े तथा विक्रम मुनिया तथा चित्रकला प्रतियोगिता में सरोज गौतम,पूनम सुतार तथा स्वाति आचार्य मौजूद थे। प्रतियोगिता के पश्चात अनुविभागीय अधिकारी जुवानसिंह बघेल, तहसीलदार जीएस डावर, चुनाव शाखा प्रभारी महेंद्र उपाध्याय तथा बीआरसी विजय जोशी शामिल हुए तथा अनुविभागीय अधिकारी द्वारा सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरण किए गए तथा प्रतियोगिता के पश्चात बीआरसी जोशी ने मतदान करने हेतु शपथ दिलाई। प्रतियोगिता के दौरान बालक उत्कृष्ट प्राचार्य मूलचंद गुप्ता, प्रधानाध्यापक संजय धानक, जयेंद्र तिवारी, जयेंद्र शर्मा, विजय पोरवाल, ज्योति राठौर, साधना त्रिपाठी, तृप्ति व्यास, नितिन डामर, करणसिंह खोखर, हेमेंद्र उपाध्याय, दिनेश चतुर्वेदी, नटवर नागर, अमरसिंह गोयल, मनीष बैरागी, अशोक कारीगर, करण बामनिया, पप्पू मेडा तथा समस्त स्टाफ उपस्थित थे।

)