भाजपा प्रत्याशी जीएस डामोर ग्रामीण मंडल की बैठक में कहा-देश को मजबूत करने के लिए भाजपा को जिताए

- Advertisement -

रितेश गुप्ता, थांदला
भाजपा प्रत्याशी द्वारा लगातार पूरे संसदीय क्षेत्र में एक एक कार्यकर्ता से सम्पर्क करने के उदेश्य से ग्रामीण एवं नगर मंडल स्तरीय बैठकों की जा रही है। समय सारणी बनाकर क्षेत्र के एक एक कार्यकर्ता व हर एक मंडल से रूबरू होने के इसी क्रम में भाजपा की ग्रामीण मंडल की बैठक ग्राम मोरझरी में आयोजित कि गई जिसमें रतलाम झाबुआ विधानसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी गुमानसिंह डामोर थांदला ग्रामीण मंडल के हजारों कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। जीएस डामोर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें एकजुट होकर देश को मजबूत करते हेतु व गरीबों के हितों सुरक्षित रखने हेतु मोदी सरकार को पुन: काबिज करना है। क्षेत्र में शिक्षा हेतु स्कूलों का विस्तार करना, स्वास्थ्य सुविधाओं को ओर अधिक बढ़ाना एवं सिंचाई से पुरे क्षेत्र को हरा भरा करने हेतु विभिन्न योजनाओं को लाकर पूरे क्षेत्र का विकास करना हमरा लक्ष्य होगा।
दिलीप कटारा की हुई वापसी
बैठक में विधानसभा में भाजपा से बागी हुए दिलीप कटारा नें भी भापजा मे वापसी की। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में बागी होकर चुनाव लड़ा था जो कि भाजपा प्रत्याशी कलसिंह भाबर के लिए नुकसानदायी हुआ था। भाजपा द्वारा चुनाव जीतने हेतु हरसंभव प्रयास किये जाने के दौर में दिलीप कटारा को पुन: पार्टी में शामिल किया। जिन्हें जिलाध्यक्ष ओम शर्मा, पूर्व विधायक कलसिंह भाबर एवं विधायक झाबुआ एवं सांसद प्रत्याशी गुमानसिंह डामोर ने माला पहनाकर स्वागत किया। बैठक में जिला अध्यक्ष ओम शर्मा, उपाध्यक्ष विश्वास सोनी, सूरज गुमानसिंह डामोर, श्यामा ताहेड़, मंडी अध्यक्ष मन्नु डामोर समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन नपं अध्यक्ष व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर व आभार महामंत्री राजेश वसुनिया ने माना।

)