मां ईश्वर का प्रतिरूप मां को दु:खी करना पाप : फादर जॉनसन

- Advertisement -

रितेश गुप्ता, थांदला
आध्यात्मिक साधना के दूसरे दिन वायुसेना के सेवानिवृत फादर जॉनसन ने समाजजनों को प्रवचन देते हुए कहा कि मनुष्यों को ईश्वर के द्वारा दिए गए नियमों का पालन करना चाहिए। चोरी नहीं करना झूठ नहीं बोलना दूसरों के धन पर लालच नहीं करना व्यभिचार नही करना हत्या नही करना एक ही ईश्वर की आराधना करना। माता पिता का आदर करना। लेकिन इसमें माता पिता व बड़ों का सम्मान करना सबसे अहम है। उन्होंने कहा कि अपनी मां ईश्वर का प्रतिरूप है। मां अपने बच्चे को कभी दुखी देखना चाहती ईश्वर भले ही अपने भक्त को दुख दे दे किन्तु मां नहीं देख सकती। इसलिए जो मां को दुख देता है वह कभी सुखी नही हो सकता ।कार्यक्रम के अंत मे पल्लीपुरोहित फादर कसमीर डामोर ने फादर जॉनसन का आभार माना। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त पल्लीवासियों का सहयोग रहा।

)