माँ सरस्वती के चरणों मे पुष्प अर्पित कर किया भाजपा कार्यालय का उद्घाटन

- Advertisement -

लवनेश गिरी गोस्वामी @ थांदलारोड़

विधायक कलसिंह भाभर ने थांदलारोड़, उदयगढ़ में स्थित थांदला-मेघनगर मुख्य मार्ग पर स्थित अपने चुनावी भाजपा कार्यालय का उद्घाटन माँ सरस्वती की पूजा अर्चना कर किया। कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए भाभर ने कहा कि उन्होंने जो वादे किए थे वह सभी पूर्ण किये है। क्षेत्र में सबसे बड़ी समस्या पानी की थी जिसके लिए माँ नर्मदा नहर का पानी पूरी विधानसभा तक पहुचाने का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है साथ ही भाभर ने बताया कि मेरे द्वारा हर ग्राम में तालाब निर्माण करवाये गए है और 22 बैराज निर्माण करवाये गए है जो वर्तमान में भी जीवित अवस्था मे है। कार्यकर्ताओं से पार्टी को भारी बहुमत से विजय बनाने में सहयोग की अपील भी की। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक, नोगांवा सोसाइटी अध्यक्ष गेमलसिंह वाघेला, दीपा मावी, दिलीप जोशी, भाजपा नोगांवा मंडल के कार्यकर्ताओं में अध्यक्ष रूपसिंह बारिया, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष वसना भाई भूरिया, मंडल महामंत्री नानालाल अमलियार, मंडल महामंत्री प्रकाश डामोर, अजजा मोर्चा जिला मंत्री लालचंद देवल, भाजपा जिला महामंत्री संजय भाभर ओर सभी कार्यकर्तागण के साथ ग्रामवासी उपस्थित थे।