भारत जोड़ो यात्रा के प्रचार हेतु शम्मी खान जिला मीडिया सेल के समन्वयक मनोनीत

May

रितेश गुप्ता @ थांदला
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा के मध्यप्रदेश में व्यापक प्रचार-प्रसार किए जा रहे हैं। इस हेतु भारत जोड़ो यात्रा के सन्वयक आईटी एवं सोशल मीडिया के प्रदेश समन्वयक वृजेन्द्र शुक्ला ने झाबुआ जिले से युवा एवं ऊर्जावान शम्मी खान को जिले का समन्वयक मनोनीत किया गया है। शम्मी खान की यह नियुक्ति पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, भारत जोड़ो यात्रा के राष्ट्रीय संयोजक दिग्विजयसिंह, प्रदेश समन्वयक पीसी शर्मा, मप्र कांग्रेस के सोशल मीडिया सेल के प्रदेशाध्यक्ष अभय तिवारी के आदेशानुसार नियुक्ति की गई है। शम्मी खान के इस मनोनयन पर विधायक कांतिलाल भूरिया, थांदला विधायक वीरसिंह भूरिया, डॉ. विक्रांत भूरिया, वालसिंह मेड़ा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता, जसवंतसिंह भाबर, गेंदाल डामोर समेत कांग्रेसियों ने बधाई दी है। इस अवसर पर शम्मी खान ने कहा कि वे भारत जोड़ो यात्रा का प्रचार-प्रसार जिला स्तर पर करेंगे तथा कांग्रेस से युवाओं को जोड़कर संगठन को मजबूत किया जाएगा।