भाजपा प्रत्याशी बंटी डामोर ने शुरु किया जनसम्पर्क

- Advertisement -

झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
नगर परिषद चुनाव हेतु अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी बंटी डामोर ने जनसम्पर्क का शुभारंभ वार्ड क्रमांक 1 से किया। जनसम्पर्क की शुरुआत इमली गणेश मंदिर पर पूजन कर प्रारंभ किया। उनके साथ वार्ड क्रमांक-एक के भाजपा अधिकृृत पार्षद प्रत्याशी गजेन्द्र सिंह चौहान ने भी जनसम्पर्क किया। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आरती भानपुरीया, मंडी उपाध्यक्ष गणराज आचार्य, महेश नागर, पारस तलेरा, गोलु मचार, नीरज जानी, सचिन वसुनिया, रोहन रावल, राहुल, किशोर, रवि डामोर समेत बडी सख्ंया में कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड में जनसंपर्क किया।