भाजपा ने दहन किया कांग्रेसियो का पुतला

- Advertisement -

रितेश गुप्ता, थांदला

थांदला विधायक विरसिंह भूरिया द्वारा दिए गए विवादित बयान के पश्चात पूरे जिले भर में राजनीतिक गर्मा चुकी है। काकनवानी थाना क्षेत्र में जहां विधायक विरसिंह भूरिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है वहीं आक्रोशित थांदला नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नगर के आजाद चौक पर राहुल गांधी, कांतिलाल भूरिया एवं विधायक वीरसिंह भूरिया का पुतला दहन किया गया। अवसर पर उपस्थित भाजपा प्रदेश मंत्री संगीता सोनी ने कहा कि ,दिया गया विवादित बयान कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है, इसी तरह कांग्रेसी आदिवासी भाई बहनों को बदनाम करते आ रहे हैं। अवसर पर , नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुनील पणदा,भाजपा नेत्री माया सोलंकी,भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष भूमिका आशीष सोनी, उपाध्यक्ष सुनीता पवार,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रोहित बैरागी, सुनील पणदा, पिंकी पाठक, आशीष सोनी , आरती सिसोदिया सहित भाजपा कार्यकर्ता एवम पदाधिकारी मौजूद रहे।