विवादित बयान का वीडियो वायरल होने के बाद थांदला विधायक पर FIR

- Advertisement -

झाबुआ। थांदला विधायक वीर सिंह भूरिया पर काकनवानी थाने में धारा 188 में केस दर्ज किया गया है। बुधवार को एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वे भाजपा प्रत्याशी को लेकर विवादित बयान देते नजर आ रहे थे। इस बयान के बाद विवाद बढ़ गया था। भाजपाई ने मामले में केस दर्ज करने की मांग की थी। इसी कड़ी में आयोग की टीम द्वारा केस दर्ज कराया गया है। गौरतलब है की विवाद बढ़ने के बाद वीर सिंह भूरिया ने वायरल वीडियो को एडिटेड बताया था।