भाजपा के बूथ स्तरीय विधानसभा सम्मेलन में पहुंचे हजारों कार्यकर्ता, लिया विस चुनाव में मतदान केन्द्र पर दृढ़ता के साथ भाजपा के पक्ष में मतदान कराने का संकल्प

- Advertisement -

रितेश गुप्ता, थांदला
भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र का वृहद बूथ स्तरीय सम्मेलन स्थानीय मंडी प्रांगण में संपन्न हुआ। सम्मेलन में विधानसभा क्षेत्र के 302 बूथ के हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं का एकत्रिकरण पुरानी मंडी प्रांगण में प्रात: 12 बजे से होने लगा था जिसके उपरांत कार्यकर्ता भाजपा के ध्वज तले नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए रैली के रूप में नई मंडी प्रांगण पहुंचे। इस अवसर पर भाजपा मुख्य वक्ता संतोष मेहता इंदौर ने भाजपा के पांच वर्षों के कार्यो का विस्तृत ब्योरा कार्यकर्ताओं के सामने रखते हुए आव्हान किया कि हमारी सरकार द्वारा किए गए कार्य आमजन को दिख रहे हैं। हम कार्यकर्ताओं का दायित्व है की अपने बूथ स्तर पर जाकर प्रत्येक परिवार से सम्पर्क करें और भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यो जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताए। कार्यक्रम को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अलीराजपुर विधायक नागरसिंह चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार के विकास व जनकल्याणकारी काम हमारी पहचान है आप कार्यकर्ताओं और हमारा दायित्व है की हम अपने गांव फलिये बस्ती में जाकर इन कार्यो को बताए। अगर नर्मदा का पानी लाना है तो फिर से भाजपा को जिताना है। हम अपना बूथ जिताना है। स्वागत भाषण विधायक कलसिंह भाबर न कहा कि प्रत्येक मतदान केंन्द्र से आए कार्यकर्ता का स्वागत अभिनंदन आप ही भाजपा की ताकत है आपने सरकारी बनाई सरकार ने कार्य किए है एक बार फिर समय आया है कार्यकर्ता को कमर कसकर अपने-अपने मतदान केन्द्र पर दृढ़ता के साथ भाजपा के पक्ष में मतदान कराना है। बैठक में कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए सांसद कांतिलाल भूरिया पर कड़े प्रहार करते हुए कहा कि वे कहते थे योजना एवं ग्रामीण कामों के लिए सरकार के पास पैसा नहीं है जबकि मैंने शिवराज सरकार के आशीर्वाद से पूरे अंचल का जमकर विकास किया है कांग्रेस व कांतिलाल भूरिया पूरी तरह असफल हुए थे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहर सेठिया ने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथ पर भाजपा को विजय बनाने का आव्हान किया। मंच पर भाजपा जिला पदाधिकारी प्रवीण सुराणा, विश्वास सोनी, बंटी डामोर, मन्नु डामोर, गमराज आचार्य, राजेंद्र भगत, सोमसिंह सोलंकी, महेंद्र शक्तावत, हरचंद भूरिया, तौलसिंह गणावा, देवीसिंह देवदा, कमल चावड़ा, आरती भानपुरिया, सुशीला भाबर, अशोक अरोरा, मुकेश मेहता, श्यामा ताहेड़, पूर्णकालिक गेंदालाल बामनिका आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन प्रफुल्ल गादिया ने किया व आभार संजय भाबर ने माना।