भगवान बलराम की पूजा कर रथ को दिखाई हरी झंडी, शुरू हुई किसान सम्मान यात्रा

- Advertisement -

थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
मेघनगर विकास खंड के ग्राम बालवासा में धुघरदेव मंदिर से यात्रा का शुभआरम्भ किया। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के निर्देश में भारतीय जनता पार्टी द्वारा किसान मोर्चा के नेतृत्व में प्रदेशभर में 5 अप्रैल 15 अप्रैल तक किसान सम्मान यात्रा निकाली जा रही है। थांदला विधानसभा में गुरुवार को विधायक कलसिंह भाबर की मौजूदगी में शुरू हुई। विधायक भाबर व मेघनगर की जनपद अधयक्ष सुशीला प्रेम सिंह भाबर ने किसानों के आराध्य देव भगवान बलराम की पूजा की ओर किसान रथ को हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। इस दौरान विधायक भाबर ने खेती को लाभ का धंधा बनाने और भाजपा सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आरती भानपुरिया भाजपा के वरिष्ठ किसान यात्रा के प्रभारी पुरुषोत्तम प्रजापति, प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा कि मंत्री संगीता सोनी, थांदला नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर किसान मोर्चा के जिला मंत्री नाथू पाटीदार, थांदला मंडी अध्यक्ष मन्नू डामोर, विधायक प्रतिनिधि राकेश सोनी, ग्रामीण मंडल थांदला महामंत्री राजू डामोर, पांगला चारेल उदयसिंह पचाया, लक्ष्मण सिंह डामोर, दयाल भाबर, बालवासा सरपंच मन्नू डामोर, काछवा डामोर व किसान सहित भाजपा नेता कार्यकर्तागण एवं मीडिया कर्मी मौजूद थे।