ब्लॉक कांग्रेस ने मनाई महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री की जयंती

May

झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
ब्लॉक कांग्रेस द्वारा स्थानीय कांग्रेस कार्यालय पर महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरूआत उनके चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। कार्यक्रम को जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नगीन शाहजी ने संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन हम भारतीयों के लिए महान है क्योंकि आज ही के दिन दो महान सपूतों महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिवस मना रहे है। इन महान क्रांतिकारियों के त्याग व बलिदान के द्वारा ही हमें स्वतंत्रता प्राप्त हुई है। ऐसे महान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान व्यक्तियों को याद कर उनके बलिदानों के प्रति सम्मान व्यक्त करना हमारी जिम्मेदारी है। गांधीजी भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता था। रोरल एक्ट सत्याग्रह आंदोलन की सफलता से प्रेरणा लेकर महात्मा गांधी ने भारतीय स्वतंत्रता के लिए किये जाने वाले अन्य अभियानो मे सत्याग्रह व अहिंसा के विरोध को जारी रखा। असहयोग आंदोलन व भारत छोड़ो आंदोलन के कारण भारत को स्वतंत्रता प्राप्त हुई। अंहिसा आंदोलन के कारण उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त हुई। इसी वजह से संयुक्त राष्ट्रसंघ ने गांधी जयंती को विश्व अहिंसा दिवस के रूप मे मनाए जाने की घोषणा की। इस अवसर पर पार्षद अक्षय भट्ट, सुधीर भाबर, सांसद प्रतिनिधि कादर शेख, आनंद चौहान, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष महेन्द्र नागर, रामू वर्मा, कमलेश सोनी, मनीष अहिरवार, दिनेश खोखर, दिलीप खडिय़ा, जाबीर भाई आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता विकास रावत ने तथा आभार सांसद प्रतिनिधि गुलाम कादर ने माना ।