ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नव वर्ष कार्यकर्ता मिलन समारोह में विधायक वीरसिंह भूरिया ने पंचायत चुनाव की रूपरेखा की तय

- Advertisement -

अर्पित चोपड़ा@

खवासा

खवासा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने नवनिर्मित खेल परिसर पर नव वर्ष कार्यकर्ता मिलन समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थांदला विधायक वीरसिंह भूरिया थे। कार्यक्रम में पार्टी द्वारा आगामी पंचायत चुनाव को देखते हुए रूपरेखा भी तय की गई और कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए गए। कार्यक्रम के पश्चात स्नेहभोज भी रखा गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष शांति डामर, चैनसिंह डामोर, गेंदाल डामोर, कांतिलाल वागरेचा, जसवंत भाबर, थांदला नगर पालिका उपाध्यक्ष मनीष बघेल, जिला संगठन मंत्री कमलेश पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष भुरू सिंगाड, हीरालाल पटेल, दिलीप सिंह पुरोहित, शांति सिंगाड, कलावती मैडा, विजय पटेल, कालूसिंह नलवाया, गंगाराम मुणिया, अनिरुद्ध चिंटू जाट आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन नंदलाल मैण ने किया।

 

 

)