झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
थांदला .बारिश का मौसम सिर्फ कृषि के लिए ही नहीं, बल्कि पौधारोपण के लिए भी अति उत्तम है। खेती की फसल सालभर की होती हैए लेकिन एक बार पेड़ लगाया तो कई सालों तक उपयोगिता प्रदान करता है और फल-लकड़ी-छाया देता रहता है। पौधारोपण हेतु यह बारिश का समय बहुत अच्छा रहता है, इस समय बारिश का मौसम है और लगाये गये पौधे चेत जाते हैं। उक्त बात तहसील विधिक सेवा समिति अध्यक्ष एवं न्यायाधीश आरएस मडिय़ा ने ग्राम टिमरवानी में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर को संबोधित करते हुए उपस्थित ग्रामीण जनए महिलाओं, बच्चों व वन समिति के सदस्यों को प्रदान की। न्यायाधीश मडिय़ा ने बताया कि हमारी जवाबदारी सिर्फ पेड़ लगाने तक ही सीमित नहीं होनी चाहिए, पेड़ की रक्षा एक निश्चित समय तक करनी पड़ती है, उसके बाद उस पेड़ से हमें फल, छाया, लकड़ी आदि के रूप में खुशहाली प्राप्त होती है। साथ में आये वरिष्ठ अधिवक्ता पीसी गादिया ने भरण-पोषण कानून एवं मोटरयान अधिनियम के संबंध में जानकारी प्रदान की तथा वीआर अरोड़ा अधिवक्ता ने लोक अदालत, मोबाईल लोक अदालत एवं महिला संरक्षण कानून के संबंध में उपयोगी जानकारी प्रदान की। उपस्थित जनसमुदाय ने कानून की उक्त जानकारी प्राप्त कर प्रसन्नता व्यक्त की।
Trending
- एक्शन मोड में सीएम डॉ. मोहन यादव, शिकायतें सुनते-सुनते सीएमएचओ सहित तीन को किया सस्पेंड
- शिक्षा के प्रति संवेदनशीलता: छात्र कई दिनों से था गैरहाजिर, आधा किमी पैदल चलकर घर पहुंचीं एसडीएम
- तेज रफ्तार बाइकर्स ने स्कूल से घर जा रही बालिका को टक्कर मारी।
- पिटोल के जन शिविर में प्रशासनिक अमले ने सुनीं जनसमस्याएं, मौके पर निराकरण के दिए निर्देश
- आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, लंबित समस्याओं पर की चर्चा
- दक्ष प्रजापति आर्मी ने मनोज कुमार प्रजापति को सौंपी सोंडवा तहसील अध्यक्ष की कमान
- भारतीय स्त्री शक्ति द्वारा प्री-मैरिज काउंसलिंग “तेरे मेरे सपने” का सफल आयोजन किया
- 108 प्रकार की वन भाजी महोत्सव: छकतला में दिखा आदिवासी संस्कृति, स्वाद और पर्यावरण चेतना का अनूठा संगम
- भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने आलीराजपुर जिले में की मण्डल अध्यक्षों की घोषणा
- भाजपा जिला बैठक में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आह्वान