झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
शा उत्कृष्ट उमावि थान्दला में एनसीसी कैडेट एवं उत्कृष्ट विद्याालय के छात्रों द्वारा अंतराष्ट्रीय नशामुक्ति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर समाज सेवक रमाकांत भटट् ने छात्र कैडेट को नशा न करने की शपथ दिलाई। उन्हें परिवार और समाज में शराब, सिगरेट, तम्बाकू व पाउच-गुटखा का सेवन न करने की बात बताई । प्राचार्य एमसी गुप्ता ने भी छात्र जीवन नशाखोरी से दूर रहकर समाज सुधार की बात शिक्षा की अलक जगाते हुए बताई। कार्यक्रम कां मानव श्रृंखला बनाकर तथा नगर में रैली निकालकर कर नशामुक्ति का संदेश दिया गया। छात्र एवं एनसीसी कैडेट हाथों में नशामुक्ति से संबंधित तख्तियां लेकर चल रहे थे। प्रधान पाठक संजय धानक ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम का सचालन गौरव चौहान ने किया तथा आभार एनसीसी प्रभारी जयेश शर्मा ने माना।
Trending
- चंद्रशेखर आजाद नगर में डोल ग्यारस पर खाटू श्याम बाबा का भव्य कीर्तन आयोजित
- डोल ग्यारस के उपलक्ष्य में बैंड-बाजों के साथ निकला भगवान का डोला
- शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है, शिक्षा के बिना कोई भी देश समुचित विकास नहीं कर सकता : जय पाटीदार
- श्री चारभुजा नाथ के जयघोष से गूंजा बड़ी खट्टाली, भव्य चल समारोह में शामिल हुए श्रद्धालु
- डोल ग्यारस पर भक्ति के रंग में रंगा पेटलावद, राठौड़ समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा
- कुफा यूनिवर्सिटी ने सूरत में दाउदी बोहरा लीडर सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब को मानद डॉक्टरेट प्रदान की
- जोबट में खाद्य विभाग का निरीक्षण, जगदीश किराना स्टोर से लिए पांच सैंपल
- सूर्य क्लब झिरवादिया के तत्वावधान में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया
- माता भगवती देवी शर्मा के जन्मदिवस पर सोंडवा तहसील के 16 स्थानों पर हुआ 12 घंटे का अखंड गायत्री मंत्र जाप
- थांदला गौरव तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी मसा के सान्निध्य में अंकित भंसाली ने 31 उपवास व आदिश चौरड़िया ने सिद्धि तप की कठोर तपस्या पूर्ण की