समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिये निर्देश
झाबुआ। कलेक्टर डॉ.अरूणा गुप्ता ने आज समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री की लंबित घोषणाओं की विभागवार समीक्षा की एवं सभी संबंधित अधिकारियों को मुख्यमंत्री की घोषणाओं का निराकरण प्राथमिकता से करने के लिए निर्देशित किया। बैठक में कलेक्टर डॉ. अरूणा गुप्ता ने निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्यो का निर्माण एसडीएम अपने सुपर विजन में करवाये। डीपीसी अपने शेष स्कूलों की जीआई एस मेंपिंग करवाये। सब इंजीनियर से निर्माणाधीन स्कूलों की वास्तविक स्थिति की लिस्टिंग करवाकर रिपोर्ट प्रस्तुत करे। सभी जिला अधिकारी सीएमहेल्पलाइन को प्रतिदिन लॉगिन करे एवं प्रकरणो का लेवल 1 पर ही निराकरण करना सुनिश्चित करे। आंगनवाडी के बच्चों के आधार कार्ड बनवाने के लिए सभी एसडीएम मानिटरिंग कर शत-प्रतिशत आधार कार्ड बनवाये। जनसुनवाई के प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से करवाये। बैठक में सीएमएचओं को स्कूली बच्चों के हेल्थ कार्ड बनवाने के लिए रोस्टर प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया।
जुलाई में संभाग स्तर पर होगी जनसंवाद यात्रा
जुलाई माह में संभाग स्तर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान जनसंवाद यात्रा करेगे। जनसंवाद यात्रा में जिले के 1 हजार अभ्यर्थी भाग लेगे। इसमें 50 प्रतिशत महिला अभ्यर्थी शामिल रहेगी। जिले से अभ्यर्थियो को ले जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए महाप्रबंधक उद्योग को निर्देशित किया। बैठक में समयावधि पत्रों, जनसुनवाई, जन शिकायत सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा की गई एवं आवश्यक निर्देश दिये गये। बैठक में एडीएम दिलीप कपसे, सीईओ जिला पंचायत अनुराग चौधरी सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।
दूध को रिसीव के लिए टीम गठित होगी
स्कूल एवं आंगनवाडी में वितरित होने वाले दूध के पैकेट को रिसीव एवं वितरित करवाने के लिए ब्लाक स्तर पर टीम गठित होगी। टीम में एसडीएम, बीआरसी, सीडीपीओ सहित ब्लाक स्तरीय अधिकारी शामिल रहेगे। कार्यवाही सुनिश्चित करने के संबंधित अधिकारी को कलेक्टर डॉ. अरूणा गुप्ता ने बैठक में निर्देशित किया।
Trending
- अपने घर के बाथरूम में मृत अवस्था में मिला फाइनेंस बैंक का कर्मचारी, कारण अज्ञात
- रतलाम-फूलमाल रोड़ चौड़ीकरण में निर्माण कंपनी की मनमानी
- आलीराजपुर जिले को मिली बड़ी सौगात: करोड़ों की जल संसाधन परियोजनाएं स्वीकृत
- छकतला में यातायात सुधार के लिए कड़े नियम लागू, सड़क पर अतिक्रमण किया तो लगेगा 1000 रुपए का जुर्माना
- आलीराजपुर जिला प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, जिला प्रेस क्लब जिलाध्यक्ष राकेश तंवर ने की घोषणा
- प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव : भव्य कलश यात्रा निकली, पूरा नगर भगवा रंग से शोभायमान
- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरडू बड़ी में 12वीं में 98% और 10वीं में रहा 90.8% परिणाम
- छकतला में बड़ी वारदात: किसान के घर से 4 किलो चांदी और 1.50 लाख नकद चोरी
- तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत, पूरे गांव में शोक क लहर
- जाने माने क्रिकेटर एवं शिक्षक व्यास का एक सड़क दुर्घटना में निधन