प्रत्येक भाजपा के दायित्ववान कार्यकर्ताओं को परिश्रम की परकाष्ठा करना होगी तब मिशन 2018 सफल होगा : दौलत भावसार

- Advertisement -

झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
भारतीय जनता पार्टी जिला झाबुआ के निर्देश पर थांदला विधानसभा के तीन मंडलों थांदला नगर, थांदला ग्रामीण व खवासा के कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय कार्यशाला आज स्थानीय त्यागी भवन परिसर में संपन्न हुई। भाजपा कार्यकर्ताओं को अपने दायित्वों के साथ परिश्रम की पराकाष्ठा की हद तक जमीनी स्तर पर कार्य करना होगा, तभी जाकर मिशन 2018-2019 में हम सफलता प्राप्त कर जिले में भाजपा के हित में स्वर्णिम इतिहास रचेंगे। उक्त उद्गार कार्यशाला में भाजपा जिलाध्यक्ष ने व्यक्त करते हुए कहे। भाजपा जिलाध्यक्ष ने आगे बोलते हुए कहा कि आने वाला समय हम सबके लिए चुनौती भरा है और इस चुनौती में सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी रीति-नीति, संगठन के अनुसार व संगठन के प्रति समर्पण भाव से कार्य को धरातल पर उतारने का इमानदारी से प्रयास कर भाजपा को सुदृढ़ बनाने का जतन करना होगा। इस अवसर पर विधायक कलसिंह भाबर ने कार्यकर्ताओं को प्रेरक टिप्स देते हुए कहा कि संगठन द्वारा बताए गए कार्यक्रमों को धरातल पर उतारने का प्रयास कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत से ही संभव होगा और यह मेहनत भाजपा संगठन को थांदला विधानसभा में मजबूती प्रदान करने वाली साबित होगी। संगठन सर्वोपरि है इसलिए हम भाजपा को मजबूत बनाने हेतु प्रयास करें और जो वर्ग भाजपा से अछूता है ऐसे वर्गों को भी अपने कार्यक्रमों में शामिल कर उन्हें भाजपा का बनाने का सार्थक प्रयास करना आने वाले दिनों में लाभकारी होगा। कार्यशाला में पूर्णकालिक दिनेश गोलकर ने भी पार्टी की रीति-नीति और संगठन के भावी कार्यक्रमों में विस्तार से प्रकाश डालते हुए कार्यक्रमों को प्रेरक मार्गदर्शन करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
पिछड़ा मोर्चे की प्रदेश मंत्री संगीता सोनी ने कहा कि हम भाजपा में हैं इसलिए हमारा सम्मान है। भाजपा में हम नहीं है तो हमारा कोई सम्मान नहीं करेगा अत: भाजपा को मजबूती प्रदान करने के लिए हम सब को एकजुटता के साथ कार्य करना होगा।
अजजा के प्रदेश महामंत्री राजू डामोर ने उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते ुहुए कहा कि जिले में बहुसंख्यक आदिवासी समाज हैं और इस समाज को भाजपा के पक्ष में मोडऩे के लिए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व नीतियों का नीचे तक प्रचार-प्रसार कर जनता को लाभ पहुंचाने के लिए हम सबको प्रेरक की भूमिका अदा करनी होगी।
कार्यशाला में स्वागत भाषण वरिष्ठ आदिवासी दिलीप कटारा ने दिया। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री माया सोलंकी, मंडल अध्यक्ष सर्वश्री बंटी डामोर, रमेश बारिया, सुरेश राठौड़ समेत मंडल के पदाधिकारी, जिले के पदाधिकारी एवं अपेक्षित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यशाला का सफल संचालन युवा मोर्चे के जिला महामंत्री संजय भाबर ने तथा आभार प्रदर्शन जिला भाजपा मंत्री माया सोलंकी द्वारा व्यक्त किया गया। उक्त जानकारी थांदला भाजपा मीडिया प्रभारी पीटर बबेरिया द्वारा एक प्रेसनोट के माध्यम से दी गई।