पर्यावरण संरक्षण के लिए सरदार पटेल मार्ग पर जलेगी कंडों की होली

- Advertisement -

रितेश गुप्ता, थांदला
नगर मे प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी होली एवं धुलेंडी पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। नगर में कई मोहल्लों, कालोनियों एवं चौराहों परंपरागत होलिका दहन किया जाएगा। होलिका दहन हेतु उपयोग की जाने वाली लकड़ी की जगह स्थानीय सरदार पटेल मार्ग होलीका दहन समिति ने इस वर्ष कंडों की होली जलाने का निर्णय लिया। मोहल्ले के वरिष्ठ हंसमुख लाला सोनी, महेन्द्र सोनी, सुभाष नागर, विश्वास सोनी कृष्णचन्द्र सोनी, बद्रीलाल गुप्ता, मणीलाल नागर समेत वरिष्ठजनों ने नगर विकास समिति के निवेदन को स्वीकार करते हुए उक्त निर्णय लिया व पर्यावरण संरक्षण हेतु किए जाने वाले हर प्रयास में सहयोगी बनने हेतु आश्वस्त किया। गौरतलब है कि नगर विकास समिति बीते 5 वर्षो से पर्यावरण संरक्षण हेतु पॉलिथीन मुक्त नगर अभियान हेतु प्रयासरत है। समिति के सदस्यों द्वारा नगर मे होने वाले धार्मिक व सामाजिक आयोजनों में प्लास्टिक डिस्पोल उपयोग न किये जाने हेतु भी जनसंपर्क कर प्रयास किये जा रहे, जिसके परिणाम स्वरुप कई आयोजन प्लास्टिक व प्लास्टिक डिस्पोसल मुक्त आयोजित किए गए।
)