परशुरामजी के जन्मोत्सव पर हुए धार्मिक आयोजन, निकाली शोभायात्रा

- Advertisement -

झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
भगवान विष्णु के छठे अवतार शस्त्र विद्या के महागुरू आराध्य देव भगवान परशुरामजी जन्मोत्सव के पावन अवसर पर ब्राहमण समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा स्थानीय अष्ट हनुमान मंदिर से प्रांरभ होकर नगर के विभिन्न मार्गो से होती हुई रामेश्वर मंदिर पहुंची, जहां विद्वान भूदेवो द्वारा भगवान परशुरामजी का पुष्पाभिषेक कर पूजा आरती व महाप्रसादी का वितरण किया। शोभायात्रा मे घोडे पर धर्मध्वजा सवार थी वही भगवान श्री परषुरामजी बघ्घी मे विराजित थे। शोभायात्रा में शामिल महिलाओं में काफी उत्साह था महिलाओ ने गरबा नृत्य भी किया। शोभायात्रा का पीपली चौराहा कृषि उपज मंडी समिति पदाधिकारीयो व भाजपा मडल तथा ब्राहमण मोहल्ले तिराहे पर कांगेसजनों एवं मठवाला कुआं चौराहे औदीच्य वाग्वार ब्राहमण नवयुवक मण्डल द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं एंव नवयुवक तथा विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि शामिल थे। कार्यक्रम में ब्राहमण समाज नवयुवक मंडल का सराहनीय सहयोग रहा।