थांदला विधनसभा में हुआ जनजाति गौरव यात्रा का प्रवेश

- Advertisement -

थांदला। जनजाति गौरव यात्रा विगत 20 नवंबर से सरवन रतलाम से होती हुई सभी विधनसभा में जा रही है। इस दौरान जनजाति गौरव के बारे में नेताओ द्वारा जानकारी दी जा रही है।

शनिवार को इस यात्रा ने खवासा में प्रवेश किया। यात्रा में अजजा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कलसिंह भाबर, पूर्व विधायक निर्मला भूरिया, नगर पालिका अध्यक्ष पेटलावाद, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष अजमेर भूरिया,bजनपद अध्यक्ष पेटलावद रमेश गमाड़, यात्रा प्रभारी संजय भाबर खवासा मण्डल अध्यक्ष तोलसिन्ह गणावा, देवीसिंह देवदा, जनपद अध्यक्ष पुन्नी जालम डामोर, उपाध्यक्ष माया प्रेमसिंह चौधरी, अजजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष काना मुनिया, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष राजेंद्र भगत, हरचंद भूरिया, शैतान लोहार, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुकेश मालीवाड, महामंत्री कमल चावड़ा, बालू सेहलोद, रमेश बारिया, सरपंच शंकर खराड़ी, वरसिंह गरवाल, धनसिन्ह देवदा, मन्ना भूरिया, यशवंत बामणिया, मसुल निनामा, अर्जुन मईडा, उपस्थित थे l

इसके बाद यात्रा सागवा होते हुऐ सुजापुरा पहुंची। जहां सभी ने यात्रा का स्वागत किया। वहीं से यात्रा ने थांदला में प्रवेश किया। इसके बाद भगवान बिरसा मुंडा के मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुऐ छोटी सभा हुई। जिसमें प्रमुख वक्ताओं ने पेसा कानून के साथ साथ जनजाति गौरव पर भी प्रकाश डाला। साथ ही प्रदेशाध्यक्ष कलसिंह भाबर ने भारतीय जनता पार्टी की जनजाति कल्याण की योजनाओं का भी बखान किया। उन्होंने बताया कि पेसा कानून हम सभी के किए रामबाण साबित होगा जो गांव के चहुमुखी विकास में सहायक है l थांदला में प्रमुख रूप से यात्रा के प्रभारी के रूप में श्यामा ताहेद, नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी सुनील पंडा , अजजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुदेश बिल्वाल, अनिल भंसाली, महिला मोर्चे मंडल अध्यक्ष आरती सिसोदिया, जिला उपाध्यक्ष सुनीता पंवार, सुनीता भूरिया, पार्षद जगदीश प्रजापत , मंडल उपाध्यक्ष सुरेश राठौड़ , सकू कटारा, काना गणावा, सोहन डामोर, गोलू फतरोड, जीवन प्रजापत, बंटी अम्लियार , सोशल मीडिया मंडल संयोजक आशुतोष राठौड़ , हेमेंद्र प्रजापति , दुर्गेश मुनिया , मुकेश बामणिया , अक्षय पाटीदार , मांगू डामोर , खुशाल सिंगाड़ , भगत सिंग डामोर , अनिल सोलंकी , मुकेश पंचाल , विष्णु सोनी , सहित अन्य सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे। यात्रा नगर के प्रमुख मार्ग से होते हुऐ परवलिया बायपास पर पहुंची जहां समापन किया। रविवार सुबह 09 बजे परवलिया से यात्रा ककनवानी होते हुऐ मदरानी, रंभापुर होते हुऐ मेघनगर बाफना फेक्ट्री पहुंचेगी जहां सभा आयोजित की जाना है l

यात्रा का संचालन संजय भाबर ने तो आभार सतार घाटी पर प्रेमसिंह चौधरी ने खवासा राजेंद्र भगत ने, थांदला में सुनील पणदा ने किया ।