त्योहारी व्यस्तता के बाद चुनावी रंग में रंगा नगर, निकाली कांग्रेस, भाजपा व निर्दलीयों ने रैलियां, किया शक्ति प्रदर्शन

- Advertisement -

रितेश गुप्ता, थांदला
नगर में एक बाद लागातार एक के बाद एक निकली रैली से नगर का माहौल चुनावी रंग में दिखा। आज नामाकंन के अंतिम दिन नगर में चार बड़ी रैलियां निकली जिसमें दोनों प्रमुख दल कांग्रेस व भाजपा के साथ निर्दलयों ने जमकर शक्ति प्रदर्शन किया।

भाजपा ने निकाली रैली
नगर की पुरानी मंडी से भाजपा के प्रत्याशी कलसिंह भाबर ने केंद्रीय मंत्री जसवंतसिंह भाबर के साथ विशाल रैली हजारों कार्यकर्ताओं के साथ निकाली जो नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए मठवाला कुआं चौराहा पहुंची जहां रैली विशाल सभा में तब्दील हो गई। गौरतलब है कि पिछले चुनाव की तर्ज पर ही कलसिंह भाबर ने विशाल रैली भी निकाली और सभा स्थल भी वही चुना ताकि बीते चुनाव जैसा माहौल निर्मित किया जा सके। रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री जसवंतसिंह भाबर ने केंद्र व राज्य की योजनाओं का बखान किया व कांग्रेस सरकार पर जमकर प्रहार किए। सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी कलसिंह भाबर ने कहा पिछले चुनाव कि तरह भी जनता का प्रेम मुझे मिलेगा। यहां से रैली के रुप में तहसील कार्यालय पहुंचे व नामांकन की प्रक्रिया पूरी की। हालांकि फार्म एक दिन पूर्व ही जमा कर दिया गया था।

भाजपा बचाओ समिति के प्रत्याशियों ने भी निकाली विशाल रैली
भाजपा के टिकट वितरण से नाराज दावेदारों की टीम ने भी रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। नगर के प्रवेश द्वार से निकाली रैली में हजारों कार्यकर्ताओं का उमड़ा सैलाब देखकर आमजन रैलियों का आकलन लगाने में जुट गए कि आखिर कौन सी रैली अधिक प्रभावी थी। रैली पुरानी मंडी से आरंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई पुरानी मंडी पहुंचकर एक सभा में तब्दील हुई, जहां भाजपा नेता दिलीप कटारा ने विधायक कलसिंह भाबर पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए अपनी जेब भरने का प्रयास किया है व स्थानांतरण उद्योग खोलकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। गौरतलब है कि वर्ष 2013 के चुनाव में कलसिंह भाबर निर्दलीय की हैसियत से चुनाव जीते थे किन्तु चुनाव जितने के बाद वह जनआकांक्षाओं पर खरे नहीं उतरे है। कटारा ने भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के नाम भीड़ इक_ी करने का आरोप भी क्षेत्रीय विधायक पर लगाया। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा ति जिस तरह 2013 के चुनाव में एकजुटता से निर्दलीय को जिताया था। उसी तरह भाजपा प्रत्याशी की जमानत जप्त कराकर इस विधानसभा से निर्दलीय को जिताना है। सभा को कृषी उपज मंडी अध्यक्ष मन्नु डामोर, भाजपा नेता रसमु पारगी, रमेश बारिया, जवसिंह परमार ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर रूसमाल चरपोटा, दिलीप डामोर, बालू चरपोटा समेत बड़ी संख्या में सरपंच व पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे। नाम निर्वाचन के अंतिम दिन रमसु पारगी, जवसिंह परमार, दिलीप कटारा सहित छह भाजपा नेताओ ने निर्दलीय चुनाव लडऩे की बात कही है।

जयस ने निकाली रैली
रैलियों के इसी तारतम्य में जयस के प्रत्याशी इलियास मचार के नेतृत्व में रैली निकाली गई । रैली चेनपुरी रोड से प्रारंभ होकर नगर का भ्रमण करते हुए तहसील कार्यालय पहुंची जहा नामांकन जमा करवाया गया। रैली में जयस के अध्यक्ष राजेश मइडा, बद्री डिंडोर, अनुराग खड़ीया, तोलसिंग, मदन डामोर, दिनेश वसुनिया, बाबू भूरिया, लिम्बा भाइ सहीत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कांग्रेस बचाओ समिति की रैली
कांग्रेस के टिकट वितरण से रुष्ठ दावेदारों ने भी इस दौरान शक्ति प्रदर्शन करते हुए एक रैली निकाली और जमकर शक्ति प्रदर्शन किया। रैली में जसंवत भाबर, चेनसिंग डामोर, डॉ.मारकुस डामोर,संजय निनामा समेत दावेदारो ने निर्दलीय फार्म भर कर नगर में रैली का नेतृत्व किया।