सागवा के प्रकाश परमार बने भाजयुमो के नए जिला अध्यक्ष

0

अर्पित चोपड़ा खवासा 

खवासा क्षेत्र के सागवा गांव के प्रतिभावान युवक प्रकाश परमार को भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नियुक्ति की घोषणा रविवार देर रात भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष श्याम टेलर ने की। प्रकाश परमार को जिला अध्यक्ष बनाए जाने से झाबुआ जिला एवं पूरे खवासा क्षेत्र में हर्ष को माहौल है।
खवासा क्षेत्र के छोटे से गांव सागवा के मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाले प्रकाश ने इंदौर के अरविंदो मेडिकल कॉलेज से बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई के साथ ही एबीवीपी के काम की शुरुआत की। इसी दौरान 2021 में प्रकाश परमार ने पूर्णकालिक जीवन में जाने का निर्णय लिया और पहले इंदौर ग्रामीण संगठन मंत्री फिर रतलाम-नीमच-मंदसौर जिले के जिला संगठन मंत्री के रूप में 5 साल पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर संगठन को मजबूत किया। उसके बाद पूर्णकालिक जीवन छोड़कर छात्रनेता के रूप में एबीवीपी झाबुआ और अलीराजपुर जिले के विभाग संयोजक के दायित्व का निर्वहन करते हुए छात्रों की समस्याओं के प्रति मुखर रहे।
जिला अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद प्रकाश परमार ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और प्रदेश अध्यक्ष का आभार मानते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी मिली है उसका बखूबी निर्वहन करते हुए पार्टी को मजबूत बनाना एवं जनता की समस्याओं का समाधान करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.