झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
भारतीय स्टेट बैंक की कृषि विकास शाखा थांदला एवं खवासा शाखा द्वारा ग्राम सागवा में केसीसी वसूली एवं रिन्यूवल शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य प्रबंधक आरबीओ रतलाम अनिल शुक्ला ने मौजूद किसानों को विभिन्न कृषि संबंधी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही समय पर ऋण के रिन्युवल करवाने की अपील की। प्रबंधक एडीबी शाखा एसएस व्यास ने किसानों को अधिक से अधिक बैंकों से जुडऩे हेतु प्ररित किया व किसान क्रेडिट कार्ड ऋण लेने हेतु आग्रह किया। अतिथियों द्वारा अवसर पर केसीसी पर दिये जाने वाले टै्रक्टर भी हितग्राहियों को वितरित किए। अवसर पर प्रेम भूरिया, विवेक जांसन, राजेश बैरागी, कमलेश शुक्ला समेत बडी सख्या में कृषक एवं ग्रामीण मौजूद थे।
फोटो-
Trending
- एक्शन मोड में सीएम डॉ. मोहन यादव, शिकायतें सुनते-सुनते सीएमएचओ सहित तीन को किया सस्पेंड
- शिक्षा के प्रति संवेदनशीलता: छात्र कई दिनों से था गैरहाजिर, आधा किमी पैदल चलकर घर पहुंचीं एसडीएम
- तेज रफ्तार बाइकर्स ने स्कूल से घर जा रही बालिका को टक्कर मारी।
- पिटोल के जन शिविर में प्रशासनिक अमले ने सुनीं जनसमस्याएं, मौके पर निराकरण के दिए निर्देश
- आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, लंबित समस्याओं पर की चर्चा
- दक्ष प्रजापति आर्मी ने मनोज कुमार प्रजापति को सौंपी सोंडवा तहसील अध्यक्ष की कमान
- भारतीय स्त्री शक्ति द्वारा प्री-मैरिज काउंसलिंग “तेरे मेरे सपने” का सफल आयोजन किया
- 108 प्रकार की वन भाजी महोत्सव: छकतला में दिखा आदिवासी संस्कृति, स्वाद और पर्यावरण चेतना का अनूठा संगम
- भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने आलीराजपुर जिले में की मण्डल अध्यक्षों की घोषणा
- भाजपा जिला बैठक में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आह्वान