अलीराजपुर लाइव के लिए खट्टाली से विजय मालवीय की रिपोर्ट-
माहेश्वरी समाज के श्रद्धालुओं ने अपने आराध्यदेव भगवान महेश की जयंती पारंपरिक श्रद्धाभाव और उल्लास से मनाई। इस अवसर पर महिला मंडल एंव युवति मंडल द्वारा तीन दिवसीय कार्यक्रम रखे गए। जिसमे बेस्ट में बेस्ट बनाना, दीपक बनाना, फेन्सी ड्रेस, एक मिनट प्रतियोगिता और हेयर स्टाइल बनाना, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा गरबा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमे महिलाओं व युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कारों का वितरण किया गया। माहेश्वरी समाज द्वारा महेश जयंती पर चल समारोह का आयोजन किया गया। जो शाम 5 को चारभुजा मंदिर प्रांगण से होते हुए खट्टाली के प्रमुख मार्गो से भ्रमण कर सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पर पहुच कर माहाआरती का आयोजन किया गया। इसमे समाज के सभी गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
नेत्रदान संगोष्ठी
महेश नवमी के शुभ अवसर पर माहेश्वरी समाज की महिला मंडल बड़ी खट्टाली मेंं नेत्रदान संगोष्ठी का आयोजन रखा गया, जिसमें कलेक्टर शेखर वर्मा एवं गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक डॉक्टर शिवनारायण सक्सेना मुख्य वक्ता थे।
Trending
- डोल ग्यारस के उपलक्ष्य में बैंड-बाजों के साथ निकला भगवान का डोला
- शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है, शिक्षा के बिना कोई भी देश समुचित विकास नहीं कर सकता : जय पाटीदार
- श्री चारभुजा नाथ के जयघोष से गूंजा बड़ी खट्टाली, भव्य चल समारोह में शामिल हुए श्रद्धालु
- डोल ग्यारस पर भक्ति के रंग में रंगा पेटलावद, राठौड़ समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा
- कुफा यूनिवर्सिटी ने सूरत में दाउदी बोहरा लीडर सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब को मानद डॉक्टरेट प्रदान की
- जोबट में खाद्य विभाग का निरीक्षण, जगदीश किराना स्टोर से लिए पांच सैंपल
- सूर्य क्लब झिरवादिया के तत्वावधान में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया
- माता भगवती देवी शर्मा के जन्मदिवस पर सोंडवा तहसील के 16 स्थानों पर हुआ 12 घंटे का अखंड गायत्री मंत्र जाप
- थांदला गौरव तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी मसा के सान्निध्य में अंकित भंसाली ने 31 उपवास व आदिश चौरड़िया ने सिद्धि तप की कठोर तपस्या पूर्ण की
- ग्राम पारा में बाल तपस्वी कल्प छाजेड़ की 45 दिवसीय सिद्धी तपस्या पर भव्य शोभायात्रा संपन्न