कार्यकर्ताओं ने निकाली बुलडोजर विजय यात्रा, यूपी में प्रचार करने वाली भाजपा नेत्री का सम्मान भी किया

May

थांदला। उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में मिली जीत से उत्साहित भाजपाई कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया।  उत्साहित बाजपाई कार्यकर्ताओं ने नगर में बुलडोजर के साथ फाग यात्रा निकाली। यूपी चुनाव में बुलडोजर एवं साइकिल के विशेष महत्व को मद्देनजर , भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर के अंदर उल्टी साइकल रखकर पूरे नगर में विजय जुलूस निकाला। विजय जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता गुलाल से रंगे हुए एवं फाग यात्रा में सम्मिलित दिखाई दिए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह आतिशबाजी भी की साथी डीजे की धुन पर नाचते  नजर आए।

विजय जुलूस में भाजपा मंडल अध्यक्ष समर्थ उपाध्याय, संजय भाबर , प्रशांत उपाध्याय, गोलू उपाध्याय, विक्रम  सिंगोड, नवनियुक्त  युवा मोर्चा जिला महामंत्री प्रांजल,  भंसाली ,उपाध्यक्ष प्रशांत पालरेचा ,  अजय सेठिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आजाद चौक से प्रारंभ हुआ विजय जुलूस पूरे नगर में भ्रमण करता हुआ पिपली चौराहे पर समापन हुआ।

भाजपा नेत्री सोनी का सम्मान किया

थांदला यूपी चुनाव में मध्य प्रदेश भाजपा की ओर से यूपी में चुनाव के दौरान प्रचार करने पहुंची भाजपा नेत्री प्रदेश भाजपा मंत्री संगीता सोनी का भाजपाइयों ने सफल प्रचारक के रूप में सम्मान किया। भाजपा प्रदेश मंत्री संगीता सोनी चौथे व पांचवें चरण के दौरान हुए चुनावों में यूपी के विभिन्न विधानसभा में प्रचार किया, साथी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ भी सभाओं को साझा किया, यूपी में मिली प्रचंड जीत से खुश भाजपाई कार्यकर्ताओं ने संगीता सोनी के निवास स्थान पर पहुंचकर सफल चुनाव प्रचार की बधाई दी। अवसर पर भाजपा थांदला यूपी चुनाव में मध्य प्रदेश भाजपा की ओर से यूपी में चुनाव के दौरान प्रचार करने पहुंची भाजपा नेत्री प्रदेश भाजपा मंत्री संगीता सोनी का भाजपाइयों ने सफल प्रचारक के रूप में सम्मान किया। भाजपा प्रदेश मंत्री संगीता सोनी चौथे व पांचवें चरण के दौरान हुए चुनावों में यूपी के विभिन्न विधानसभा में प्रचार किया, साथी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ भी सभाओं को साझा किया, यूपी में मिली प्रचंड जीत से खुश भाजपाई कार्यकर्ताओं ने संगीता सोनी के निवास स्थान पर पहुंचकर सफल चुनाव प्रचार की बधाई दी। अवसर पर भाजपा नेता, विश्वास सोनी, अरविंद रुनवाल, पिछड़े मोर्चा जिला अध्यक्ष सोनू विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष आशीष बाविस्कर, भाजपा मंडल अध्यक्ष समर्थ उपाध्याय, पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शांतिलाल सोलंकी, मुकेश चौहान, अरविंद रुनवाल सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।