झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरणए झाबुआ बीसी मलैया के मार्गदर्शन में ग्राम कलदेला में विधिक साक्षरता शिविर एवं ग्राम न्यायालय कैम्प का आयोजन किया गया। विधिक साक्षरता शिविर में उपस्थित ग्रामीण जन तथा महिला एवं पुरूष एवं बच्चों को नि:शुल्क विधिक सहायता किस प्रकार से प्राप्त हो सकती है तथा उन्हें सामान्य विधिए सांपत्तिक अधिकार एवं शासकीय लाभकारी योजनाए महिला एवं बाल अधिकार संरक्षण अधिनियम तथा रोजगार के अधिकारए वाहन दुर्घटना दावा कानून एवं शासकीय लाभकारी योजना एवं दैनिक जीवन में उपयोगी कानून की जानकारी विस्तृत रूप से दी गई तथा पक्षकारों को मध्यस्थता के लाभों के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई। शिविर में अभिभाषक संघ अध्यक्ष अरूण गादिया, सदस्य मो सलीम खान, श्रीमंत अरोड़ा ने भी सामान्य यातायात नियमों एवं अन्य कानूनी जानकारी प्रदान की।
Trending
- सिंहस्थ को लेकर सीएम डॉ. मोहन ने सुनाए रोचक किस्से, बताया क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी इस बार
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव बैतूल की ग्राम पंचायत कुकरू में रात्रि चौपाल में होंगे शामिल
- प्रदीप सिसौदिया बने भाजपा अ.जा. मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष
- सीएम डॉ. मोहन ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार
- सीएम डॉ. मोहन ने किया लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान, कहा- आपकी वजह से भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश
- जनपद स्तरीय जीपीडीपी 02 दिवसीय प्रशिक्षण का समापन
- छकतला में सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया मोहर्रम
- राणापुर में मोहर्रम पर्व श्रद्धा एवं सौहार्द के साथ मनाया गया
- चोरों ने किराना दुकान को बनाया निशाना, महंगे सामान पर किया हाथ साफ
- अखिल भारतीय बलाई महासंघ द्वारा मनाया गया कबीर प्रकट उत्सव, विशाल शोभायात्रा के साथ समाज के मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान