उत्सव समिति भव्य एकादशी डोल ग्यारस चल समारोह आयोजित, भगवा गीतों पर खूब थिरके कृष्ण भक्त

- Advertisement -

भूपेंद्र बरमंडलिया, मेघनगर
प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी उत्सव समिति एवं महंत 108 बद्री दास महाराज के तत्वावधान में विशाल डोल ग्यारस ऐतिहासिक भव्य चल समारोह मेघनगर के मुख्य मार्गो से निकाला गया। उक्त शोभायात्रा शाम 4 बजे प्रारंभ होकर आजाद चौक, बस स्टैंड, साईं चौराहा, दशहरा मैदान, भंडारी चौराहा होते हुए साई चौराहा, दशहरा मैदान, भंडारी चौराहा व झाबुआ चौराहा पहुंचा। जगह जगह भगवान श्रीकृष्ण का जोरदार स्वागत किया गया जिसमें आजाद चौक पर संजय पावेचा मित्र मंडल,राजेंद्र सूरी ज्ञान मंदिर ट्रस्ट, बस स्टैंड पर गोकुल ग्रुप पंचाल समाज, साईं चौराहे पर साईं मित्र मंडल दशहरा मैदान पर उत्सव महिला मंडल, दशहरा मैदान पर भाजपा महिला मोर्चा, भंडारी चौराहे पर पत्रकार संघ झाबुआ चौराहा पर केवट परिवार एवं झाबुआ रोड पर समाज सेवी पुरुषोत्तम प्रजापत द्वारा जोरदार भव्य स्वागत किया गया।

कई नृत्य दल रहे मुख्य आकर्षण के केंद्र
उत्सव समिति ढोल ग्यारस चल समारोह में मुख्य आकर्षण का केंद्र चेतक घोड़े, एसआर का शंकर पार्वती गणेश रथ,आदिमानव नृत्य, गणेश ढोल पार्टी, बजरंग दल अखाडा, ममदू की विशाल कृष्ण क्रेन, नटराज ग्रुप, गुजरात की सुप्रसिद्ध धर्मेश आर्केस्ट्रा ग्रुप, गुजरात का प्रमुख लोकगीत गायिका गायिका पूजा परमार एवं संजय बारोट, नटराज ग्रुप, राधा कृष्ण एवं कालका मां की झांकियां साथ ही भगवान कृष्ण का विशाल रथ मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे।
उत्सव समिति द्वारा समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधियों महिलाओ का किया गया स्वागत
नगर में उत्सव समिति द्वारा समस्त समाजसेवी महिलाओं को साफा बांधकर शंकर मंदिर पर स्वागत किया गया। तत्पश्चात आजाद चौक पर अजजा मोर्चा के प्रदेश महा मंत्री राजू डामोर का स्वागत भगवा पगड़ी बांधकर किया गया। भगवा पगड़ी स्वागत परंपरा के कार्यक्रमों में साईं चौराहे पर भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश मंत्री श्रेष्ठा जोशी एवं प्रादेशिक समाजसेवी सुरेशचंद पूरणमल जैन की धर्मपत्नी सीमा जैन एवं जैकी जैन का स्वागत भगवा पगड़ी बांधकर किया गया। वहीं दशहरा मैदान पर भाजपा महिला मोर्चा के जिला प्रभारी जनपद अध्यक्ष सुशीला प्रेम सिंह भाभर एवं नगर के समाजसेवी डॉक्टर लक्ष्मीकांत सोनी की धर्मपत्नी जयश्री सोनी, रुस्तम चरपोटा, विक्रांत भुरिया का भी स्वागत सिर पर पगड़ी बांधकर किया गया। इसी तारतम्य में भंडारी चौराहे पर समाजसेवी एवं वैश्य समाज के संभागीय अध्यक्ष विनोद बाफना का भी स्वागत सम्मान किया गया तो वही झाबुआ चौराहे पर दिलीप देवाणा, मोहन प्रजापत एवं पुरुषोत्तम प्रजापत का स्वागत सम्मान सिर पर पगड़ी बांधकर कर उत्सव समिति द्वारा किया गया। इस उत्सव में झाबुआ चौराहे पर जुलूस समापन किया गया एवं बिजासन माता तालाब के समीप भगवान कृष्ण के एकादशी जलझूलनी एकादशी का स्नान भी भगवान कृष्ण को नगर के महंत 108 बद्रीदास महाराज एवं बलराम दास महाराज उत्सव समिति के समस्त सदस्यों ने करवाया।