अणु पब्लिक स्कूल, थांदला में छात्रसंघ चुनाव शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक वातावरण में संपन्न हुए

0

थांदला। अणु पब्लिक स्कूल, थांदला में दिनांक 02 जुलाई 2026 को विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों एवं मतदान के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से छात्रसंघ चुनाव का सफल आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में चुनाव प्रक्रिया पूर्णतः लोकतांत्रिक एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

इस अवसर पर Election Department के रूप में उप निर्वाचन अधिकारी (Deputy Collector) प्राचार्या श्रीमती संध्या नायर, Electoral Registration Officer श्रीमती स्मिता मुवेल, Chief Electoral Officer श्री तन्मय जैन तथा Anu Chief Election Commissioner प्राचार्य श्री प्रमोद नायर एवं विद्यालय प्रबंधक श्री हर्ष गादिया ने संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया का सफल संचालन एवं मार्गदर्शन किया।

चुनाव प्रक्रिया वास्तविक निर्वाचन प्रणाली की तर्ज पर आयोजित की गई, जिसमें ई-बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान कराया गया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ मतदान में भाग लिया।

🗳️ छात्रसंघ चुनाव में विभिन्न पदों के लिए निम्न विद्यार्थियों ने अपनी उम्मीदवारी प्रस्तुत की—

🔹 Head Boy

प्रियांश धानक

आदिश चोरड़िया

ऋषभ चौधरी

🔹 Head Girl

हर्षिता जैन

मानसी बिस्वास

मोक्षा जैन

हेतल चौधरी

🔹 Vice Head Boy

शोभित भूरिया

केशव ब्रजवासी

दिशांत राठौड़

🔹 Vice Head Girl

न्यासा भूरिया

अनन्या सिंह परस्ते

एन्सलिन अजिसन

विद्यालय के संचालक श्री प्रदीप गादिया एवं श्री हर्ष गादिया ने कहा कि इस प्रकार के चुनाव विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, उत्तरदायित्व, आत्मविश्वास एवं लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास करते हैं। प्राचार्य श्री प्रमोद नायर ने विद्यार्थियों को मतदान के महत्व एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी।

अंत में सभी प्रतिभागी उम्मीदवारों एवं मतदान में भाग लेने वाले विद्यार्थियों की सराहना करते हुए विद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह चुनाव विद्यार्थियों के लिए लोकतंत्र को व्यवहारिक रूप से समझने का एक प्रेरणादायक अनुभव सिद्ध हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.