जंगली जानवर ने किया बकरियों का शिकार, ग्रामीणों में दहशत

- Advertisement -

योगेंद्र राठौड़, सोंडवा 

आलीराजपुर जिले के सोंडवा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम गुलवट के नरगावा फलियां में जंगली जानवर ने 4 बकरियों का शिकार किया। हमला अलसुबह लगभग 3 बजे राजमल नरगावा के यहां हुआ।

 

राजमल के पुत्र हिंगरिया नरगावा ने बताया घर में बकरियों के अलावा 8 भैंस, 2 गाय, 5 बकरी थी। जिस वक्त हमला हुआ तब घर पर कोई नहीं था। परिवार के सभी लोग राजमल को लेकर संगम हॉस्पिटल में बोडली में है, राजमल की रीड की हड्डी का आपरेशन होने था। सुनें घर में घुसकर हमला किया है ऐसी जानकारियों है।