योगेंद्र राठौड़, सोंडवा आज से सोंडवा तहसील मुख्यालय पर स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण मे सात दिवसीय भागवत कथा की शुरुआत हुई ।आज से सात दिनो तक मंदिर प्रांगण मे दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक पंडित श्री अरविंद जी भारद्वाज (नागदा)के द्वारा भागवत कथा का रसपान कराया जायेगा। सोंडवा के ज्ञात इतिहास मे ये पहली साप्ताहिक भागवत कथा है।सुबह से ही सोंडवा की जनता मे इस आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल था।सुबह ग्रिड स्थित शिव मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई जो विभिन्न मार्गों से होते हुए भागवत कथा स्थल पर पहुँची ।कलश यात्रा के साथ-साथ बंघी मे पंडित जी को भी नगर भ्रमण कराया गया। Post navigation शिक्षा में गुणवत्ता सुधार व सीखने -सिखाने के तरीकों का अध्ययन हेतु दल रवाना डम्पर चार पलटी खाकर 60 फीट नीचे जा गिरा, हादसे में ड्राइवर गंभीर