अलीराजपुर लाइव के लिए वालपुर से अजय मोदी की रिपोर्ट- वालपुर से 4 किलो मीटर दूर हथनी नदी के पुल के समीप आज सुबह डही को ओर जा रहा खाली डम्पर 60 फिट की ऊँचाई से नीचे गिर गया। जिसमें ड्राइवर को चोट आई है। ग्रामीणों की मदद से ड्राइवर को बाहर निकल कर 108 की मदद से स्वस्थ केंद्र पहुचाया गया। अगर ये हादसा कुछ मीटर पहले होता तो ड्राइवर का बचना मुश्किल होता।हथनी नदी का पुल लगभग 150 फीट ऊंचा है। डम्पर तीन से चार बार पलटी खाने के बाद वापस सीधा हो गया। प्रथम दृष्टीय डम्पर का स्टेरिग फेल होने हादसे का कारण हो सकता है। Post navigation भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुई भागवत कथा सात दिनो तक बहेगी ज्ञान की गंगा श्री चारभूजा नाथजी का 24 घंटे में 501 लीटर दूध से होगा दुग्धाभिषेक महोत्सव