गौरव कटकानी, कालीदेवी

टेम्पो की टक्कर से एक छह साल के छात्र की मौत हो गई। दुर्घटना आज शाम करीब 5 बजे हुई। हादसे के बाद टेम्पो चालक फरार हो गया। 

जानकारी के अनुसार ग्राम छापरी में पीलियाखदान रोड पर स्थित इंटलेक्ट पब्लिक स्कूल के बच्चों की छुट्टी हुई। कुछ छोटे बच्चे रोजाना की तरह आज भी अपने घर पैदल जा रहे थे, तभी उसी स्कूल के टेम्पो क्रमांक MP 45 TA 1190  बच्चों को लेकर तेज गति से लापरवाही पूर्वक आ रहा था, इस दौरान उसने पैदल चल रहे 3 मासूम बच्चों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में अदेश पिता सुरेश मेड़ा उम्र 6 साल निवासी ग्राम रूपारेल , अजय पिता प्रभु मेड़ा उम्र 10 साल निवासी ग्राम रूपारेल , दशा पिता सुरेश मेड़ा उम्र 7 साल निवासी ग्राम रूपारेल घायल हो गए। राहगीरों की मदद से तीनों घायल बच्चों को सीएचसी रामा लाया गया। जहां डॉक्टर ने अदेश पिता सुरेश मेड़ा को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो अन्य बच्चों का इलाज जारी है। आरोपी चालक मौके से फरार हो गया है। कालीदेवी पुलिस ने टेम्पो चालक सोनू के खिलाफ धारा 279 , 337 , 304-ए भादवी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *