गौरव कटकानी, कालीदेवी ग्राम कालीदेवी में ब्लॉक कॉलोनी स्थित कालिका माता मंदिर पर 12 जनवरी को माताजी मंदिर का स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया। नवयुवक मंडल समिति द्वारा पूरे गांव में शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमे ग्रामीणों ने सह परिवार हिस्सा लिया । https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2023/01/WhatsApp-Video-2023-01-12-at-2.47.02-PM.mp4 शोभा यात्रा माताजी मंदिर से प्रारंभ होकर गांव के मुख्य बाजार होते हुए रामा एवं वहां से रोटला रोड होते हुए पुनः माताजी मंदिर पर समाप्त हुई । शोभा यात्रा का जगह जगह विभिन्न संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा से स्वागत किया । शोभा यात्रा में महिलाएं एवं बालिकाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थी। साथ ही युवाओं में भी काफी उत्साह देखने को मिला। समिति के अध्यक्ष एवं एडवोकेट पवन शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी माताजी मंदिर पर स्थापना दिवस मनाया गया और आगे भी लगातार मनाया जाएगा । Post navigation फोरलेन कंपनी की अनदेखी से हुआ सड़क हादसा, तीन लोग हुए घायल स्कूल वाहन की टक्कर से छह साल के छात्र की मौत, दो छात्र गंभीर