जितेंद्र वाणी, नानपुर अलिराजपुर जिले के नानपुर में रविवार को नाग दीपावली महोत्सव का भव्य आयोजन मालीजी की वाडी में श्री नाग भिलटदेव शिव मंदिर समिति द्वारा बड़े धूमधाम से किया गया। यह मंदिर अति प्राचीन एवं प्रतिष्ठित होने के कारण यहां पर श्रद्धालुओं की अपार आस्था बनी रहती है। हर किसी की मुराद पूरी होती है। यहां पर नाग देवता की अति प्राचीन मूर्ति स्थापित जिन्हें रोज सुबह सवेरे गाय के दूध का भोग लगाया जाता है एवं शिव पंचायत भी स्थापित है। प्रतिवर्ष यहां पर नाग दीपावली महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। रविवार को यहां पर सुबह सवेरे महा अभिषेक होता है एवं संध्या 4:00 बजे विशेष श्रृंगार 56 भोग अर्पित कर महाआरती महाप्रसादी अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया। नगर के सभी श्रद्धालु जन बड़े उत्साह के साथ आयोजन में सम्मिलित होकर प्रभु दर्शन कर महाआरती महाप्रसादी अन्नकूट का भरपूर लाभ लिया। Post navigation पुलिस कंट्रोल रूम में एसडीओपी और थाना प्रभारी ने ली डीजे संचालकों की बैठक, निर्धारित डेसिबल में डीजे बजाने की समझाइश दी विकसित भारत संकल्प यात्रा बड़ी करेटी पहुंची, डावर ने दी योजनाओं की जानकारी