आलीराजपुर। आज विकसित भारत संकल्प यात्रा की जनपद पंचायत चन्द्रशेखर आजाद नगर की ग्राम पंचायत बड़ी करेटी पहुंची। जिसमें भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं की सफलता की जानकारी विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ के द्वारा वीडियो क्लिप दिखाई गए। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत अध्यक्ष इंदरसिंह डावर ने शुभारंभ किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में भारत सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई । उक्त कार्यक्रम में जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी रविन्द्र गुप्ता, वरिष्ट कृषि विस्तार अधिकारी मानसिंह चंगोड़, पशुपालन अधिकारी मालसिंह खरत, खण्ड स्रोत समन्वयक राजेन्द्र बैरागी, डॉ नागर ग्राम पंचायत सरपंच कलम बाई जमरा, सचिव रोजगार सहायक एव स्वस्थ बिभाग जनपद पंचायत का स्टाफ त्तथा ग्रामीण जन उपस्थित थे। उक्त कार्यक्रम में आयुष्मान कार्ड, सिकल सेल, सॉइल कार्ड का वितरण किया गया । ग्रामीणों द्वारा सेल्फी पाइंट पर फोटो भी खिंचवाए। तथा विकसित भारत स्कल्प यात्रा के टोपी, टीशर्ट, ब्रोच, पेम्पलेट, कैलेंडर भी वितरित किये गए। Post navigation श्री नाग दीपावली महोत्सव धूमधाम से मनाया वैश्य समाज के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन