आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर शासकीय महाविद्यालय चंद्रशेखर आज़ादनगर (भाबरा) में प्राचार्य, सहायक प्राध्यापक गण, सामाजिक कार्यकर्ता व विद्यार्थियों के साथ बुधवार को टोली बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों के योगदान विषय पर संगोष्ठी के सफल आयोजन हेतु रूपरेखा निर्धारित की गई। बैठक में महाविद्यालय स्तर पर संगोष्ठी के आयोजन की तिथि 22 फरवरी 2023 को तय किया गया। संगोष्ठी में समाज सेवा से जुड़े वक्ताओं को आमंत्रित किया जाना हैं ।साथ ही जो स्थानीय नायकों के बारे में जानकारी रखते हैं ऐसे सामाजिक कार्यकर्ता व जनजातीय नायकों पर शोध कार्य का अनुभव रखने वाले वक्ता अपनी सहभागिता कर सकते हैं। संगोष्ठी के लिए जो टोलिया बनाई गई है,जिसमें परथीभाई जादव टोली, टंट्या मामा टोली, वीरांगना झलकारीबाई टोली, छितू भाई किराड टोली गठित की गई। प्रत्येक टोली को संगोष्ठी का दायित्व सौंपा गया है। बैठक में महाविद्यालय के प्राध्यापक गण सामाजिक कार्यकर्ता व विद्यार्थी उपस्थित रहे। प्रो. मानसिंह डोडवा के द्वारा कार्यक्रम के विषय मे जानकारी देते हुए संचालन किया गया। अमृत महोत्सव के नोडल अधिकारी डॉ रेशम बघेल ने आभार व्यक्त किया। Post navigation ऊर्जा क्लब द्वारा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ हादसे का सबब ना बन जाए धूल का गुबार, साइड पट्टी भरने में बरती जा रही लापरवाही