चंद्रशेखर आजाद नगर। शासकीय महाविद्यालय चंद्रशेखर आज़ाद नगर (भाबरा) में मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार विद्यार्थियो में ऊर्जा संरक्षण के संबंध में जागरूकता के लिए महाविद्यालय स्तर पर ऊर्जा संरक्षण विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमे बीए तृतीय वर्ष की छात्रा दिव्या कटारा ने प्रथम, बीए तृतीय वर्ष के छात्र मुकेश बामनिया और प्रताप गणावा ने द्वितीय व बीए तृतीय वर्ष की छात्रा खुशबू भंवर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.एस.एस. डोडवे द्वारा विद्यार्थियो को ऊर्जा संरक्षण के महत्व को समझाया गया एवं ऊर्जा के गैर परंपरागत स्त्रोतों के बारे में जानकारी देते हुए उनके उपयोग पर बल दिया गया। प्राचार्य डॉ. सरदार सिंह डोडवे द्वारा विजेता विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। ऊर्जा क्लब के नोडल अधिकारी प्रो. दिलीप गरवाल ने ऊर्जा संरक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत होने वाली आगामी गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गयी। निबंध प्रतियोगिता को सफल बनाने में डॉ. नवनीत सांकला का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *