मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ

मध्य प्रदेश जन अभियान के माध्यम से मध्य प्रदेश पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) नियम 2022 का सेक्टर स्तर का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन आम्बुआ पंचायत सभागार में संपन्न होने के समाचार है।

            मिली जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत अलीराजपुर के सी.ओ गोपाल शरण प्रजापत के मार्गदर्शन में आम्बुआ पंचायत सभागार में पैसा एक्ट अधिनियम का प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम पंचायत आम्बुआ के सरपंच रमेश रावत एवं उपसरपंच थानसिंह भयडिया द्वारा विद्या की देवी माता सरस्वती, धन की मां माता लक्ष्मी तथा बुद्धि के देवता प्रथम पूज्य श्री गणेश जी की तस्वीर पर माल्यार्पण पूजा अर्चना कर किया गया इसमें 11 पंचायत के 18 गांव के सचिव, रोजगार सहायक, मोबिलाइज पटेल, पुजारा, चौकीदार, जनप्रतिनिधि ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विभिन्न सूत्रों के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त किया प्रशिक्षण के मुख्य अतिथि सरपंच रमेश रावत की अध्यक्षता में मास्टर ट्रेनर मोहन सिंह जमरा, इंदर सिंह मौर्य पी.सी.ओ ब्लॉक समन्वयक पैसा, कैलाश जमरा, जगदीश रावत, नवांकुर संस्था श्रीमती सीमा निगवाल सामाजिक कार्यकर्ता आदि के माध्यम से पैसा कानून को जमीनी स्तर पर कैसे लागू किया जाए व पैसा एक्ट के अंतर्गत दिए गए अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई ।

नवीन ग्राम सभा का गठन:- नवीन ग्राम सभा गठन हेतु ग्रामीण क्षेत्र भीलवट देवता प्रांगण में भी एक सभा आयोजित की गई जहां पर नवीन ग्राम सभा गठन हेतु नजरिया नक्शा के माध्यम से सभी प्रशिक्षणार्थी द्वारा स्थानीय ग्रामीण जनों के साथ मिलकर नवीन ग्राम सभा का नजरिया नक्शा तैयार किया गया है तथा यहां पर कार्यक्रम का समापन किया गया अंत में आभार आम्बुआ पंचायत सचिव नवल सिंह डुडवे ने माना। उक्त समस्त जानकारी सेक्टर प्रभारी सुश्री रश्मि देवड़ा द्वारा प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *