मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ आम्बुआ कस्बे में कार्यरत बाल शिव भक्त मंडल द्वारा भादो मास की कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि के शुभ अवसर पर भगवान भोलेनाथ को रक्षा सूत्र बांधकर संपूर्ण क्षेत्र की रक्षा करने की प्रार्थना की। बाल शिव भक्त मंडल से प्राप्त जानकारी के अनुसार आम्बुआ शिवालय में पूजा अर्चना आरती करने वाले बाल शिव भक्त मंडल ने के नन्हे मुन्नों ने भूत भावन त्रिकालदर्शी उमापति महादेव को भादो मास की कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को रक्षा सूत्र बांधे उसके पूर्व भोलेनाथ का आकर्षक श्रंगार किया तथा आरती की रक्षा सूत्र बांधकर सभी ने भोले शंकर से क्षेत्र की, परिवार की तथा बाल शिव भक्त मंडल की रक्षा करने हेतु प्रार्थना की स्मरण रहे की प्रसिद्ध शिव पुराण प्रवक्ता पूज्य गुरुदेव पंडित श्री प्रदीप मिश्रा सीहोर वाले की सद्प्रेरणा से गठित बाल शिव भक्त मंडल आम्बुआ शिव आराधना के साथ-साथ विभिन्न धार्मिक तथा जनहित में सामाजिक कार्यक्रम में सहयोग प्रदान कर रहे हैं लगभग 4 वर्ष से 15 वर्ष आयु वर्ग के शिव भक्तों के कार्यों की सर्वत्र सराहना की जा रही है। Post navigation पेसा एक्ट का सेक्टर स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न येलो मोजेक बीमारी के कारण उड़द फसल से कृषकों का मोह भंग, यदि ऐसा ही रहा तो उड़द की दाल के लाले पड़ सकते हैं