जीवन राठौड़, सारंगी 15 फरवरी को ग्राम महुडीपाड़ा में सिलेंडर में हुए ब्लास्ट के बाद से स्टेट हाईवे 18 पर जाम लगा हुआ है। गुरुवार को भी रेस्क्यू टीम सिलेंडरों को हटाने और अन्य बचाव कार्य में लगी रही। हादसे के बाद से ही इस पूरे रास्ते को बंद कर दिया गया है। आज भी इस रास्ते को शुरू होने में करीब 3 से 4 घंटे का समय लग सकता है। यातायात व्यवस्था बाधित ना हो इसलिए छोटे वाहनों को नहर के पुलिया से इंडस्ट्रियल एरिया रोड की ओर डायवर्ट किया गया है। जबकि भारी वाहनों को जगह-जगह रोका गया है। कुछ वाहन का कारडावद रामगढ़ होकर गुजर रहे हैं। चौकी प्रभारी से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि रेस्क्यू टीम मौके पर लगी हुई है सिलेंडर अभी गर्म है। सिलेंडर को खाली करने के लिए खाली सिलेंडरों की आवश्यकता है। अभी लगभग 3 से 4 घंटे रोड चालू होने में लग सकते हैं। Post navigation 17 फरवरी को परम संत बाबा जयगुरुदेव का भव्य सत्संग का आयोजन होगा पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पति ने नहर में छलांग लगाई