सारंगी जीवन लाल, राठोड 

जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा से सम्बंध जय गुरुदेव संगत जिला झाबुआ  के तत्वावधान में 17 फरवरी  को बदनावर रोड सारंगी आयोजन में आध्यात्मिक सत्संग सुनाने के लिए संस्था प्रमुख पूज्य पंकज  जी महाराज आ रहे है। वह अपने गुरु महाराज परम संत बाबा जयगुरुदेव जी महाराज की अमर वाणियो को सुनाएंगे | 

शाकाहार, सदाचार, मद्य-निषेध चरित्र उत्थान तथा अच्छे समाज के निर्माण हेतु मानव-धर्म ,मानव -कर्म ,मानव -प्रेम एकता ,परोपकार का प्रेरक संदेश देंगे वह अपनी उत्तर प्रदेश , राजस्थान , मध्य प्रदेश , महाराष्ट्र कर्नाटक , दादरा नगर हवेली ,और गुजरात आदि प्रांतों की 70 दिवसीय शाकाहार सदाचार मद्य निषेद आध्यात्मिक वैचारिक  जन जागरण यात्रा के साथ सत्संग कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर पधार जाएंगे। यह जानकारी जयगुरुदेव संगत झाबुआ के अध्यक्षा लक्ष्मण सिंह सिंगार ने दी ।  उन्होंने कहा कि  सभी  धर्म प्रेमी सत्संग प्रेमी महानुभावों भाई बहनों को सत्संग सुनकर लाभ उठाने ,जीते जी प्रभु प्राप्ति का सरल भेद ”नामदान” पाने तथा मर्म भेदी महात्मा के दर्शन से मनोकामनाओ की पूर्ति का आशीर्वाद प्राप्त करने की प्रार्थना की है। संस्था के पदाधिकारियों  ने बताया कि सत्संग कार्यक्रम में लगभग दस हजार लोगों के लिए व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि सत्संग कार्यक्रम 17 फरवरी को 12 बजे से आरंभ होगा। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही है। उन्होंने बताया कि सत्संग की तैयारी में क्षेत्र के जय गुरुदेव के भक्त बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दिन रात लगे हुए हैं। सभी सत्संग प्रेमि सत्संग में पधार कर धर्म लाभ लेवे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *