आलीराजपुर। जिला अलीराजपुर के मुख्यालय कस्बा में लगातार कई दिनों से नाबालिग वाहन चालकों एवं ट्रेक्टर चालकों के विरुद्ध शिकायत मिल रही थी। जिसके तहत यातायात पुलिस द्वारा आज पूरे शहर में भ्रमण कर नाबालिग वाहन चालको पर कार्यवाही की। कार्रवाई के दौरान उन नाबालिग चालको के परिजनों को बुलाकर मौके पर ही समझाईश भी दी गई। साथ ही शहर में चलने वाले ट्रेक्टर चालकों को भी पुलिस कंट्रोल रूम में एकत्रित कर उनके मालिकों और चालको को शहर में ट्रेक्टर धीमी गति से चलाने, ट्रेक्टर के पूरे दस्तावेज साथ रखने , बिना लाइसेंस या नाबालिक वाहन चालकों को ट्रेक्टर नहीं चलाने देने और तेज आवाज में शहर में म्यूजिक सिस्टम नही चलाने संबंधी आवश्यक समझाईश दी। इस दौरान यातयात नियमों से संबंधित समस्त ट्रैक्टर चालको को पुलिस अधिकारियो द्वारा शपथ भी दिलवाई गई । Post navigation विद्युत विभाग में छः माह से अटका स्थानानांतरण का मामला, अधिकारियों का बेतुका जवाब क्या कानाकाकड रावत परिवार के लिये भाग्यशाली है दीपक चौहान ?