मूक पक्षियों के लिऐ आगे आई संस्था

- Advertisement -

झाबुआ लाइव के लिऐ राणापुर से के नाहर की रिपोट॔ IMG-20150419-WA0291: नगर के युवाओं ने पर्यावरण सरंक्षण व संवर्धन की दिशा में कार्य करने की पहल की है।इसके लिए उन्होंने प्रकृति मित्र मंडल के नाम से एक संस्था का गठन कर लिया है।प्रांरभिक तौर पर इसके 30 सदस्य बनाये गए है।संस्था  पर्यावरण के साथ जीवदया,स्वास्थ्य ,शिक्षा के क्षेत्र में भी अपना सहयोग करेगी।

मूक पक्षियो का रखेंगे विशेष ख्याल-

संस्था ग्रीष्म काल में पक्षियों को होने वाली पानी की परेशानी से बचाएगी।इसके लिए मेघनगर से 150 मिट्टी के सकोरे बनाकर बुलाये गए है।इन्हें नगर में नि:शुल्क बांटा जाएगा।इसके साथ ही राजकोट के नेचर एन्ड एडवेंचर क्लब द्वारा पक्षियों के दाना चुगनेके लिए विशेष रूप से डिजाईन करवाये गए बॉक्स मंगवाये गए है।ऐसे 300 बॉक्स मंगवा लिए गए है।संस्था के सदस्य वीरेंद्र जैन व डॉ भूपेंद्र पटेल पिछले साल भर से ऐसे बॉक्स नगर में इक्छुक जीवदया प्रेमियों को वितरित कर रहे है।

पर्यावरण की दिशा में संस्था ने बायपास रोड पर दोनों तरफ पेड़ लगाना तय किया है।करीब 200 पेड़ ट्री गार्ड के साथ लगाये जाने की योजना है।इसके साथ ही राज राजेंद्र गोपाल गौशाला में आचार्य श्री जयंतसेन सुरीजी म सा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में लगाये गए 90 पौधो के देखभाल की जिम्मेदारी भी संस्था उठाएगी।भविष्य में संस्था घर घर गार्डन योजना पर काम करेगी।

ये काम संस्था लेगी अपने हाथ–

रक्तदान ,नेत्रदान के लिए अभियान चलकर लोगों को जागरूक एवं प्रेरित करना।

रामरोटी के जरिये भूखे गरीब लोगो के भोजन की व्यवस्था।

सामान्य वर्ग के गरीब बच्चों के लिए कॉपी किताब की व्यवस्था।

गरीबो को मुफ़्त प्राथमिक उपचार के लिए डिस्पेंसरी।

जलसेवा के लिए प्याऊ।