भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी हित में कार्य करने का दिलवाया संकल्प

- Advertisement -

झाबुआ लाइव के लिए राणापुर से मंयक गोयल की रिपोर्ट।

 कार्यकर्ता को संबोधित करते जिलाध्यक्ष भावसार
कार्यकर्ता को संबोधित करते जिलाध्यक्ष भावसार

18 फरवरी को मध्यप्रदेश के सिहोर जिले के शेरपुर में आयोजित किसान सम्मेलन को लेकर भारतीय जनता पार्टी मंडल राणापुर की बैठक सपंन्न हुई। राणापुर की पाडलवा सोसाइटी पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष दौलत भावसार द्वारा कार्यकर्ताओं को पार्टी हित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प दिलवाया। साथ ही सिहोर में आयोजित किसान सम्मेलन गत 18 फरवरी को होने जा रहा है जिसमें विकासखंड से ढोल-मांदल के साथ किसान सम्मेलन में जाने का निवेदन के साथ आयोजन को सफल बनाने हेतु कार्यकर्ताओं को जुट जाने के लिए कहा गया। आयोजन में अन्य वक्ताओं ने भी कार्यकर्ताओं को उक्त किसान सम्मेलन को सफल बनाने हेतु निवेदन किया। बैठक का संचालन युवामोर्चा जिलाध्यक्ष भानू भूरिया द्वारा किया गया। जिलाध्यक्ष दौलत भावसार द्वारा मंडल को आजीवन सहयोग निधि लक्ष्य के अनुरूप जमा करवाने हेतु धन्यवाद भी दिया। बैठक में वरिष्ठ छगनलाल प्रजापत, मनोहर सेठिया, राधाकृष्ण राठौर, गोविन्द अजनार, थावरसिंह भूरिया, महामंत्री अनसिंह मेडा, ललित बंधवाल, कांतिलाल प्रजापत, रामेश्वर नायक, कलमसिंह भाबोर, छीतुसिंह मेडा आदि कई कार्यकतागण उपस्थित रहे।
राठौर बने नगराध्यक्ष व परमार मीडिया प्रभारी
जिलाध्यक्ष दोलत भावसार द्वारा मंडल कार्यकारिणी में रिक्त मिडिया प्रभारी के पद पर ग्राम रूपाखेडा के मुकेश परमार एवं नगर राणापुर के अध्यक्ष पद पर अनिल राठौर की नियुक्ति की गई।