नगर परिषद द्वारा मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर सफाई मित्रो का किया सम्मान

- Advertisement -

राणापुर से हर्षवर्धन सिंह परिहार

राणापुर नगर परिषद द्वारा मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अंतर्गत नगर के मुख्य मार्गो से ढोल बाजे के साथ एक रेली निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया। जिसके बाद अंबेडकर प्रतिमा पर नगर परिषद अध्यक्ष दीपमाला नलवाया उपाध्यक्ष प्रियंका सोनी एवं समस्त पार्षदों द्वारा माल्यार्पण किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री सोम सिंग सोलंकी जिला मंत्री राजेंद्र उपाध्याय भाजपा मंडल अध्यक्ष कीर्तिश राठौड़ पूर्व पार्षद मांगीलाल दुर्गेश्वर वरिष्ठ भाजपा नेता छगन लाल प्रजापत भाजपा नेता महेंद्र सिंह परिहार(टिंकू) बंटी कटारिया सहित नगर परिषद के कर्मचारी गण उपस्थित रहे। जिसके बाद राणापुर के चाचा नेहरू पार्क पर वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम का संचालन शाहिद मकरानी द्वारा किया गया।