अधिकमास में स्वर्णकार समाज के भगवान श्रीरामजी का 101 किलो आम फलों से सुंदर शृंगार किया

0

कुंवर हर्षवर्धनसिंह परिहार, राणापुर

पुरुषोत्तम अधिकमास में स्वर्णकार समाज के भगवान श्रीरामजी का 101 किलो आम फलों से तीसरा सुन्दर श्रृंगार किया। इस झांकी का लाभ नीलेश जमनालाल जी सोनी द्वारा लिया गया । 

कल देर रात सजाई गई पके आमो में आम्रपाली की अमराई में, मौसम की तरुणाई में, रघुवरजानकी की ठकुराई में आज प्रभु श्री राम मंदिर, श्रीं स्वर्णकार समाज से युवा शक्ति आध्यात्मिक उत्साह से ओत प्रोत श्रद्धालु निलेश जमनालाल सोनी जवाहर मार्ग राणापुर की ओर से इस शुभ पावन पर्व श्री पुरूषोत्तम अधिकमास में, मौसमी ऋतुफल विविध प्रकार के स्वादिष्ट मौसमी आम ऋतुफलो से प्रभु श्री राम दरबार परिवार को आमों की बाड़ी में आमरस पान करवाने की आमों की बाड़ी की झांकी बनवाकर दर्शन लाभ पुण्य प्राप्त किया गया। मंदिर पंडित पुजारी दिनेश शर्मा  ने नीलेश सोनी परिवार को आशीर्वचन देते हुई कहा कि भगवान श्री राम जी की कृपा सदैव इन पर बनी रहे यही हमारी ईश्वर से शुभ कामनाएं प्रार्थना हैं। इस तरह से मंदिर में नवयुवकों के बीच गुंजा बोलिए श्री राम जी भगवान महाराज की जय हो। ओर जय जय सियाराम, जय श्री राम के उदघोष हुये । इस झांकी की व्यवस्था में स्वर्णकार समाज पटेल मयूर सोनी के निर्देशन में राजेंद्र सोनी,निलेश सोनी, मयूर सोनी, किशन स्वप्निल सोनी,मयंक सोनी,मनीष सोनी, आशु सोनी, प्रदीप सोनी,आदि उपस्थित रहकर देर रात सहयोग किया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.