जितेंद्र वाणी, नानपुर पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देश पर आज थाना नानपुर पर पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे अभिमन्यु अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम रखा गया। थाना प्रभारी नेपाल सिंह द्वारा महिलाओं और पुरुष को नानपुर थाना प्रांगण में एकत्रित किया गया। इसके बाद महिला सुरक्षा को लेकर संवेदनशील रहने की बात पुरुषों से कही। महिलाओं को बराबरी का हक अधिकार देने, पीड़ित महिला को हर समय हर जगह सुरक्षा प्रदान करने संबंधी शपथ दिलाई गई है। कार्यक्रम के दौरान नानपुर के आस पास के ग्राम पंचायत के सरपंच व ग्रामीणों को अभियान के बारे में अवगत अवगत कराकर शपथ दिलाई गई। Post navigation नंदी की शव यात्रा निकाल विधि-विधानसभा से अंतिम संस्कार किया रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने 5 आरोपियों को चोरी करते वाहन सहित पकड़ा